विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नूंह में 5,319 KG पनीर कराया नष्ट, कपड़े धोने के केमिकल से बना रहे थे ऑर्डर; 6 डेयरियों पर प्रशासन की रेड

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:33 PM (IST)

नूंह के फिरोजपुर झिरका में छह पनीर डेयरियों पर छापेमारी कर 5,319 किलोग्राम मिलावटी पनीर नष्ट किया गया। इस दौरान ...और पढ़ें

नकली पनीर को लेकर एसडीएम फिरोजपुर झिरका रूहानी की उपस्थिति तथा चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई। जागरण

नकली पनीर को लेकर एसडीएम फिरोजपुर झिरका रूहानी की उपस्थिति तथा चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई। जागरण

HighLights

  1. फिरोजपुर झिरका में छह पनीर डेयरियों पर छापेमारी हुई।

  2. 5,319 किलोग्राम मिलावटी पनीर मौके पर नष्ट किया गया।

  3. जांच के लिए पनीर के सात नमूने लिए गए।

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका (नूंह)। त्योहारों के समय पर मिलावटी खाद्य प्रदार्थों में बढ़ती मिलावट को लेकर प्रशासन सख्ती बरतने के मूड में आ गया है। शनिवार देर रात को फिरोजपुर झिरका के गुजर नंगला गांव में छह पनीर की डेयरियों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी खाद सुरक्षा विभाग जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई। एसडीएम फिरोजपुर झिरका रूहानी की उपस्थिति तथा चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में की गई।

बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा

छापेमारी अभियान के दौरान गांव गुजर नंगला स्थित कुल छह डेयरियों मौके पर पनीर निर्माण में इस्तेमाल की जा रही विभिन्न संदिग्ध सामग्रियां एवं रासायनिक पदार्थ पाए गए, इनमें पाम आयल, मिल्क पाउडर, सोया उत्पादों के अतिरिक्त रंग काटने वाला पदार्थ (रंगकाट) तथा कपड़ों की सफेदी एवं चमक बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाला केमिकल रेनीपल फैब्रिक वाइटनर भी शामिल था। जिनसे मिलावटी पनीर तैयार किया जा रहा था।

5,319 किलोग्राम पनीर गड्ढे में दबवाया

जांच के दौरान टीम की तरफ से मौके पर मिला 5,319 किलोग्राम पनीर को प्रशासनिक निगरानी में गड्ढे में दबाकर नष्ट करवाया गया। इतनी बड़ी मात्रा में पनीर का विनिष्टीकरण खाद्य सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अभियान की गंभीरता को दर्शाता है।

अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार किए जा रहे तथा संदिग्ध रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल से जुड़े पनीर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। विदित रहे कि मिलावटी पनीर को लेकर दैनिक जागरण समय-समय पर नूंह जिले में हो रहे खेल को उठाता रहा है।

fake-paneer1

पनीर के सात सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे

छापेमारी अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न डेयरियों से पनीर के कुल सात नमूने एकत्रित किए। इन नमूनों को गुणवत्ता, शुद्धता एवं संभावित मिलावट की जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संदिग्ध कच्चे माल एवं रसायनों को किया सील

छापेमारी के दौरान एक डेयरी परिसर से बरामद निम्नलिखित सामग्री को विभागीय टीम द्वारा सील किया गया...

क्रमांक

सामग्री / रसायन

मात्रा (किग्रा में)

1

मिल्क पाउडर

750 

2

पाम ऑयल

60 

3

रेनीपल फैब्रिक वाउटनर

5 

4

रंगकाट

3 

कुल

संदिग्ध सामग्री एवं रसायन सील

818 

जनस्वास्थ्य की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

खाद्य पदार्थों में मिलावट, विशेषकर दूध एवं दुग्ध उत्पादों में संदिग्ध रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। ऐसे उत्पादों का सेवन उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य केवल मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों को बाजार में पहुंचने से रोकना ही नहीं, बल्कि खाद्य कारोबारियों में खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है।

"खाद्य पदार्थों एवं मिठाइयों में मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगो के स्वास्थ्य से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगीं। क्षेत्र यदि कोई व्यक्ति मिलावटी पनीर एवं रसगुल्ले बनाएगा तो उसके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाएगी।"

-रूहानी, एसडीम, फिरोजपुर झिरका।

यह भी पढ़ें- महेंद्रगढ़ में एजुकेशनल टूर से लौट रही छात्राओं की कार का फटा टायर, एक की मौत; दो गंभीर घायल

यह भी पढ़ें- 430 एकड़ जमीन को मिल रही मुफ्त सिंचाई, महेंद्रगढ़ के किसानों के लिए वरदान बना करोड़ों का सोलर प्रोजेक्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।