यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nuh News: ईद की नमाज के बाद भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे; 12 से ज्यादा लोग घायल
हरियाणा के नूंह में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों ...और पढ़ें

HighLights
- नूंह में ईद की नमाज के बाद भिड़े दो पक्षों के लोग।
- दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले हैं।
- हमले में दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग हुए घायल।
संवाद सहयोगी, जागरण, पुन्हाना (नूंह)। हरियाणा के नूंह में बिछौर थाने के गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े के बाद दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहीं, कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए नल्हड़ रेफर कर दिया गया।
झगड़े की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस
उधर, झगड़े की सूचना पाकर पुन्हाना शहर थाना, सदर थाना सहित बिछौर थाना पुलिस गांव में मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया। वहीं, झगड़े की एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।
दोनों पक्षों की ओर से जमकर चले लाठी-डंडे
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक पक्ष के लोग ईदगाह में नमाज पढ़ कर घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकल गए और दोनों और से जमकर लाठी डंडे चले। झगड़ा एक गेहूं के खेत में हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों ने खुलकर एक दूसरे पर लाठियां बरसाई।
हमले में 12 से ज्यादा लोग हुए घायल
ग्रामीणों के अनुसार, झगड़ा करने वालों में एक गुट साजिद है, तो वहीं दूसरा गुट राशिद है। साजिद गुट के करीब छह तो राशिद गुट के भी सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मेरठ में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प, कई राउंड फायरिंग; आधा दर्जन से अधिक घायल
वहीं, झगड़े की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो गांव में पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछौर थाना की पुलिस पहुंच गई और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। कुछ देर बाद पुलिस ने झगड़े को शांत करा दिया।
यह भी पढ़ें- नमाज के बाद सहारनपुर में फलस्तीन के समर्थन में फहराया गया झंडा, लगे तकबीर के नारे
नूंह में फलस्तीन का झंडा फहराने का आरोप
नूंह में गांधी ग्राम घासेडा में लोगों ने नए वक्फ कानून को लेकर ईद की नमाज के दौरान विरोध-प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे लोगों ने तिरंगे के साथ फलस्तीन का झंडा भी लहराया। जिसमें, तिरंगे झंडे के बीच अशोक चक्र नहीं था। जिसे देश के तिरंगे झंडे के अपमान के रूप में देखा जा रहा है। विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विरोध कर रही भीड़ के दौरान कुछ पुलिसकर्मी प्रदर्शन करने वालों को आगे निकालते भी नजर आ रहे हैं।
कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नूंह के सदर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह का कहना है फलस्तीन के झंडे फहराय जाने तथा देश के तिरंगे झंडे के अपमान के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे घासेडा गांव के ईदगाह में सैकड़ों लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए आए। नमाज पढ़ने आने वाले लोगों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर नए वक्फ कानून का विरोध किया। विरोध कर रहे कुछ लोगों ने हाथों में तिरंगा भी लिया हुआ था, लेकिन तिरंगे में बीच में अशोक चक्र नहीं था। एक युवक फलस्तीन का झंडा लिया हुआ था।
युवकों का कहना था कि फलस्तीन में मुसलमानों के साथ इजरायल अन्याय कर रहा है। यह अन्याय बंद होना चाहिए। पुलिसकर्मी इस दौरान विरोध करने वालों लोगों को आगे की तरफ जाने के इशारे करते नजर आ रहें हैं। थाना नूंह सदर के प्रभारी इंद्रजीत ने बताया इस मामले में गांव साकीर समेत अज्ञाज यूवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
