विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नमाज के बाद सहारनपुर में फलस्तीन के समर्थन में फहराया गया झंडा, लगे तकबीर के नारे

Published: Mon, 31 Mar 2025 02:02 PM (IST)

ईद की नमाज के बाद मेरठ और सहारनपुर में मुस्लिम समुदाय ने फलस्तीन के समर्थन में जुलूस निकाला और नारेबाजी ...और पढ़ें

सहारनपुर में शाही ईदगाह से घंटाघर की और जाते हुए लगाया फलस्तीन का झंडा। वीडियो ग्रैब
सहारनपुर में शाही ईदगाह से घंटाघर की और जाते हुए लगाया फलस्तीन का झंडा। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. शाही ईदगाह के बाद घंटाघर तक निकाला जुलूस
  2. घंटाघर पर जाम लगाकर ज्यादती का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। ईद की नमाज के बाद सोमवार को मुस्लिम समुदाय ने सहारनपुर में शाही ईदगाह से शहर के घंटाघर चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान फलस्तीन का झंडा लहराकर समर्थन में नारा ए तदबीर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए।

लोगों ने फ्लस्तीन में मुस्लिमों पर ज्यादती का आरोप लगाया। वहीं, मेरठ में भी नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों ने फलिस्तीन के समर्थन का बैनर दिखाया।

सहारनपुर में सोमवार सुबह शहर की शाही ईदगाह समेत जिले की विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज पढ़ी गई।

इस दौरान डीएम मनीष बंसल व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे, जबकि कमिश्नर अटल कुमार राय व डीआइजी अजय कुमार साहनी भी स्थिति पर नजर बनाए रहे।

शाही ईदगाह पर नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग पैदल और बाइकों पर जुलूस के रूप में घंटाघर की ओर रवाना हुए। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने नारा ए तदबीर अल्लाह हू अकबर के जमकर नारे लगाए।

इतना ही नहीं फलस्तीन का झंडा लहराकर समर्थन में खूब नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद भारी पुलिसबल की मौजूदगी के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग चंद मिनटों बाद ही आगे बढ़ गए।

नारेबाजी और फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान घंटाघर पर जाम लग गया। वाहनों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।