नूंह: नगीना में आज 4 घंटे बिजली रहेगी गुल, 25/31.5 एमवीए ट्रांसफार्मर पर होगा काम; कई फीडर प्रभावित
नगीना बिजलीघर में मंगलवार को नए 25/31.5 एमवीए ट्रांसफार्मर पर तकनीकी रखरखाव कार्य होगा। इस कारण दोपहर 12 बजे से ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
नगीना बिजलीघर में 25/31.5 एमवीए ट्रांसफार्मर पर तकनीकी कार्य।
दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित।
नगीना शहरी, बदरपुर सहित कई फीडर प्रभावित होंगे।
संवाद सहयोगी, नगीना (नूंह)। नगीना स्थित बिजलीघर में मंगलवार को नए 25/31.5 एमवीए ट्रांसफार्मर पर आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा। यह कार्य फरीदाबाद की तकनीकी टीम की निगरानी में वर्ष में एक बार होने वाले तकनीकी निरीक्षण एवं रखरखाव के तहत किया जाएगा।
इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक कई फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों की निगरानी और विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इसके कारण नगीना शहरी, बदरपुर, नावली, शेखपुर, नाई नगला, अल नवेद, मीट फैक्टरी तथा फिजा एक्सपोर्ट सहित कई फीडरों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा गुजरनगला कृषि, मरोड़ा कृषि, मरोड़ा कृषि- साकरस साइड और नगीना कृषि फीडर भी निर्धारित समय के दौरान बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मांडीखेड़ा अस्पताल को बिजली आपूर्ति देने वाले 11 केवी अल आफिया फीडर पर किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी।
लोगों से सहयोग की अपील
इसी तरह जनस्वास्थ्य विभाग के नगीना और जलालपुर पंप हाउस से जुड़े दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति भी सामान्य रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय में सहयोग करें और बिजली से संबंधित जरूरी कार्य दोपहर 12 बजे से पहले पूरा कर लें।
ताकि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक स्थिर एवं बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में आज होगी बिजली कटौती, राजाजीपुरम-गोमती नगर, अलीगंज और महानगर समेत कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली
