करवा चौथ 2026: त्योहार ने सुस्त बाजारों को दी रौनक, 16 श्रृंगार की खरीदारी में जुटीं महिलाएं
करवा चौथ के त्योहार ने पुन्हाना के बाजारों में रौनक लौटा दी है। महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के ...और पढ़ें

महिलाओं को बेसब्री से होता है करवा चौथ के त्योहार का इंतजार
HighLights
त्योहारों ने पुन्हाना के बाजारों में रौनक लौटाई।
महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं व्रत।
करवा चौथ के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी।
संवाद सहयोगी, मेवा (पुन्हाना)। पिछले दिनों से सुस्त पड़े शहर के बाजारों को त्योहारों ने संजीवनी देने का काम किया है। लंबे समय के बाद बाजारों में पति-पत्नी के अटूट प्रेम के पर्व करवा चौथ को लेकर रौनक लौट आई है। पर्व को लेकर बाजारों में महिलाओं द्वारा जमकर खरीददारी की जा रही है।
बता दें कि 29 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) को करवाचौथ है। ऐसे में चांद के दीदार की अहमियत तो बढ़ ही जाएगी। अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए पत्नियों द्वारा रखा जाने वाला यह व्रत महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
त्योहार पर पति से खास उपहार लेने और पति को रिझाने के लिए महिलाओं के 16 श्रृंगार इस त्योहार के महत्व को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। त्योहार को लेकर हफ्ता भर पहले ही पत्नियों ने त्यौहार की तैयारियां शुरू कर दी है। महिलाओं द्वारा हाथों पर मेंहदी भी लगवाई जा रही है।
बाजार में लौटी रौनक
बृहस्पतिवार को करवाचौथ का त्योहार है। ऐसे में शहर के बाजारों में अभी से ही महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं बाजार में करवाचौथ की जबरदस्त खरीदारी करती हुई दिखाई दे रहीं हैं।
साड़ी की दुकानें, कास्मेटिक की दुकान, चुड़ियों की दुकानें, ज्वेलरी की दुकान समय बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही है। बाजार में करवाचौथ के कलेंडर कलश की ठेलों पर भी महिलाएं खरीदारी की जा रही है।
साल के 364 दिन होता है बेसब्री से इंतजार
बाजार में खरीदारी करने आई अनीता, लक्ष्मी, सरिता, मीना, कुष्मा सहित महिलाओं ने बताया कि महिलाओं के लिए ये सबसे बड़ा पर्व है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए इस व्रत को रखती है और पूरी साल-साल के 364 दिन इस दिन का बेसब्री स्व इंतजार रहता है महिलाओं के लिए ये दिन बेहद खुशी का दिन होता है।
