विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर शिमला के बाजारों में कांच की चूड़ियों की धूम, महिलाएं कर रहीं जमकर खरीदारी

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:47 PM (IST)

करवाचौथ के त्योहार के करीब आते ही शिमला के बाजारों में महिलाओं द्वारा चूड़ियों की खरीदारी बढ़ गई है। खासकर ...और पढ़ें

करवाचौथ पर कांच की चूड़ियों की बढ़ी मांग, रंग-बिरंगे डिजाइन महिलाओं की पसंद।

करवाचौथ पर कांच की चूड़ियों की बढ़ी मांग, रंग-बिरंगे डिजाइन महिलाओं की पसंद।

HighLights

  1. करवाचौथ के लिए शिमला बाजारों में चूड़ियों की खरीदारी बढ़ी।

  2. महिलाएं कांच और लाख की चूड़ियां पसंद कर रही हैं।

  3. पारंपरिक रंगों के साथ नए डिजाइन भी खूब लुभा रहे।

जागरण संवाददाता, शिमला। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में महिलाओं की खरीदारी बढ़ने लगी हैं। सुहाग के पर्व पर हाथों में चूड़ियां सजाने के लिए महिलाएं खास तौर पर कांच की चूड़ियां पसंद कर रही हैं। बाजार में पारंपरिक रंगों से लेकर नए और आकर्षक डिजाइन में चूड़ियों की कई वैरायटी उपलब्ध है।

लाल, मैरून, गुलाबी और अन्य रंगों की चूड़ियां महिलाओं को खूब लुभा रही हैं। करवाचौथ पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व होने के कारण चूड़ियों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ने लगी हैं। महिलाएं अपनी साड़ी और सूट के रंग के हिसाब से चूड़ियां खरीद रही हैं। बाजार में साधारण चूड़ियों से लेकर सजावटी और आकर्षक पैटर्न वाली कांच की चूड़ियां उपलब्ध है। इनके साथ कड़े की जोड़ियों की भी मांग हैं।

100 से 1000 रुपये तक की वैरायटी

बाजार में महिलाओं के बजट के हिसाब से चूड़ियों के विकल्प मौजूद हैं। सामान्य कांच की चूड़ियों की कीमत करीब 100 से 250 रुपये तक हैं। कड़े की जोड़ी 100 से 600 रुपये तक उपलब्ध है। लाख की चूड़ियां 250 से 1000 रुपये तक हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं कांच की चूड़ियों की मांग कर रही हैं।

पारंपरिक रंगों के साथ नए डिजाइन पसंद

महिलाएं इस बार पारंपरिक लाल और मैरून रंगों के साथ दूसरे रंगों के डिजाइन भी पसंद कर रही हैं। करवाचौथ पर कई महिलाएं लाख की चूड़ियों की मांग कर रही हैं। दुकानदारों ने महिलाओं के लिए अनेक प्रकार के डिजाइन की चूड़ियों को दुकान में रखा इसको देखकर महिलाएं बहुत ज्यादा आकर्षित हो रही हैं

रविवार को लोअर बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़

करवाचौथ की खरीदारी के लिए रविवार को शिमला के लोअर बाजार में महिलाओं की खूब भीड़ उमड़ी। छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही बाजार की दुकानों पर चहल-पहल रही। महिलाएं करवाचौथ के लिए चूड़ियां, शृंगार का सामान और अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करती नजर आईं। चूड़ियों और शृंगार की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली। त्योहार को लेकर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला।