विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेवात: शहर के नालों की बदहाली देख SDM ने लगाई फटकार, स्वच्छता में लापरवाही पर दी चेतावनी

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

फिरोजपुर झिरका में कीचड़ और गाद से भरे नालों की समस्या पर एसडीएम रूहानी ने संज्ञान लिया। उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई के आदेश दिए।

गंदगी से भरे नालों पर एसडीएम सख्त। जागरण

गंदगी से भरे नालों पर एसडीएम सख्त। जागरण

HighLights

  1. एसडीएम रूहानी ने फिरोजपुर झिरका के नालों का निरीक्षण किया।

  2. कीचड़ भरे नालों पर नगरपालिका अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

  3. तत्काल और प्रभावी सफाई के आदेश दिए, नियमित रखरखाव पर जोर।

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका (मेवात)। शहर में कीचड़ और गाद से अटे नालों की गंभीर समस्या को समस्या को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहर में जगह-जगह नाले कूड़े व गाद से अटें मिलें, जिन्हें लेेकर नपा के अधिकाारियों को जमकर फटकरा लगाई। शहर के नालो को लेकर दैनिक जागरण ने भी यम यह मामला उठाया था।

जानकारी के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में लंबे समय से नालों की समुचित सफाई न होने के कारण उनमें कीचड़ और कचरा जमा हो गया था, जिससे गंदे पानी की निकासी बाधित हो रही थी और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

नालों मे जमा कीचड़ से लोग परेशान

नालों मे जमा कीचड़ एवं गंदगी में से उठती दुर्गंध् से शहरवासी परेशान थे। जब नगरपालिका के अधिकारियों ने लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया तो इस मुद्दे को दैनिक जागरण ने प्रमुखता से उठाया और अपने 19 नवंबर के अंक में 18 लाख खर्च होने के बाद भी सफाई व्यवस्था चौपट शीर्षक से सचित्र प्रमुखता से प्रकाशित किया।

जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। वीरवार को निरीक्षण के दौरान जब एसडीएम रुहानी ने कीचड़ से भरे नालों को देखा तो उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों को फटकार लगाई।

उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि देखिए नालों की कितनी बुरी हालत है, क्या इसी तरह से नालों के साथ-साथ पूरे शहर की सफाई करवाई जाती है। एसडीएम ने साफ किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगरपालिका अधिकारियों को आदेश

एसडीएम ने नगरपालिका अधिकारियों को आदेश दिए कि शहर के सभी नालों की शीघ्र और प्रभावी ढंग से सफाई करवाई जाए। इसके साथ ही, उन्होंने शहर की समग्र सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया।

एसडीएम ने कहा कि शहर के गंदे पानी की निकासी प्रतिदिन समुचित तरीके से होनी चाहिए और नालों की नियमित सफाई के लिए ठोस व स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में जलभराव या गंदगी की स्थिति न बने।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रुहानी के साथ नगरपालिका सचिव राजेश मेहता और भवन निरीक्षक सरफराज खान भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और जल्द ही सफाई अभियान में तेजी लाने का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि शीघ्र सफाई होने से उन्हें गंदगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

'शहर में गंंदे पानी की निकासी के लिए बने नालों का वीरवार को नगरपालिका के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। वाकई में नालों की बुरी हालत थी और नाले कीचड़ से भरे हुए थे। नगरपालिका के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे तुरंत प्रभाव से नालों की सफाई शुुरु करवाएं तथा इसके साथ-साथ शहर की भी सफाई व्यवस्था को बेहतर करें।'

-रुहानी, एसडीएम फिरोजपुर झिरका।

यह भी पढ़ें- बदहाल पड़ा मेवात का राष्ट्रीय राजमार्ग 919, जलभराव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।