दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ग्रेंट विटारा अनियंत्रित होकर पलटी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिरोजपुर झिरका के पास तेज रफ्तार ग्रेंट विटारा कार पलटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। जयपुर का यह परिवार दिल्ली से लौट रहा था।

रेवाड़ी में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां। प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटने से हादसा।
एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत, दो घायल।
जयपुर का परिवार दिल्ली से लौटते समय दुर्घटना का शिकार।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका (नूंह)। ग्रेंट विटारा कार में दिल्ली से जयपुर लौट रहे एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार पलटने से महताब सिंह (कार ड्राइवर), जसलीन कौर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायल विरेंद्र सिंह, अमृत कौर, कामिनी को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज नूंह लाया गया, लेकिन अमृत कौर ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
वहीं, घायल विरेंद्र सिंह व कामिनी को मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया, इन दोनों घायलों का इलाज गुरूग्राम की एक नीजि अस्पताल में चल रहा है, जहां पर दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।
कार अनियंत्रित हो गई
मृतक परिवार जयपुर के सेठी कॉलोनी के रहने वाले थे। यह हादसा कार की गति तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ जाने के बाद अनियंत्रित होने के बाद घटित हुई। कार अनियंत्रित होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस मार्ग पर फिरोजपुर झिरका के साइमीर बास गांव के समीप घटित हुई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल में रखवाया गया है। मृतक महताब सिंह के भांजे सार्थक ने बताया कि महताब सिंह का भाई ऑस्ट्रेलिया में रहता है, उसको सूचना दी गई, उसके आने के बाद पुलिस की कार्रवाई की जाएगी। उसके शनिवार शाम तक पहुंचने की उम्मीद बताई गई है।
कार में सवार था पूरा परिवार
जानकारी के अनुसार जयपुर की सेठी कॉलोनी निवासी महताब सिंह (50 वर्ष) अपनी ग्रेंड़ विटारा कार से अपनी पत्नि कामिनी, मां अमृतकौर पत्नि महेंद्र सिंह (80 वर्ष), भाई वीरेंद्र सिंह एवं उसकी पत्नि जसलीन कौर (54 वर्ष) के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से शुक्रवार देर सांय दिल्ली से चला था।
बताया गया कि कार को महताब सिंह चला रहा था। जयपुर का रहने वाला यह परिवार दिल्ली में किसी नीजि काम से आए थे। शुक्रवार को दिल्ली से चलने के बाद जयपुर जाते समय नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव साइमीर बास के पास कार ओवरस्पीड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसा इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुघर्टना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी चंद्रभान ने तुरंत पुलिस की टीम दुघर्टना स्थल पर भेजी। कार के पलटने के बाद इसमें फंसे लोगों को पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कार में से बाहर निकाला।
दुघर्टना में महताब सिंह(कार चलाने वाला), उसके भाई की पत्नि जसलीन कौर की दुघर्टना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि महताब की पत्नी कामिनी, भाई विरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस में नहीं दी गई अभी तक लिखित शिकायत
दुघर्टना में मरने वाले महताब सिंह के भांजे सार्थक ने पुलिस को बताया है कि महताब सिंह का भाई आस्ट्रेलिया में रहता है। इस दुघर्टना की सूचना मिलने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना हो चुका है। शाम तक उनके यहां पहुंचने की संभावना है उसके बाद ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर जिस कार ग्रेंड़ विटारा के पलटने से हादसा हुआ है यह ओवरस्पीड़ होने की वजह से अनियंत्रित हो गई थी। इसको महताब सिंह चला रहा था। दुर्घटना में तीन की मौत हो गई है। शवों को जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया गया है। स्वजन के शिकायत देने पर आगे की कार्रवाई होगी। - चंद्रभान, प्रभारी, सदर थाना फिरोजपुर झिरका
यह भी पढ़ें- दिल्ली में करनाल बाईपास पर हिट एंड रन, टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक की मौत; दूसरा साथी घायल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।