विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल की बणी में मृत मिली मादा तेंदुआ, ग्रामीणों को सता रही नर तेंदुए की मौजूदगी की आशंका; वन विभाग सतर्क

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:24 AM (IST)

नारनौल के रामपुरा की बणी में एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिली, जिससे ग्रामीणों में नर तेंदुए की मौजूदगी की आशंका बढ़ गई है। वन्यजीव विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद मौत को प्राकृतिक बताया है।

गांव रामपुरा की बणी में मृत पड़ा मादा तेंदुआ। सौ: ग्रामीण

गांव रामपुरा की बणी में मृत पड़ा मादा तेंदुआ। सौ: ग्रामीण

HighLights

  1. रामपुरा की बणी में मृत मिली मादा तेंदुआ।

  2. वन्यजीव विभाग ने मौत को प्राकृतिक बताया।

  3. ग्रामीणों को नर तेंदुए की मौजूदगी का डर।

जागरण संवाददाता, मंडी अटेली (नारनौल)। गांव रामपुरा की बणी में मादा तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। बणी में तेंदुए का शव मिलने के बाद लोगों में आसपास नर तेंदुआ होने की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई। खेतों और बणी के आसपास आने-जाने वाले ग्रामीणों को अब विशेष सतर्कता बरतने की चिंता सता रही है। हालांकि, वन्यजीव विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद मादा तेंदुए की मौत प्राकृतिक बताई है।

जानकारी के अनुसार गांव रामपुरा की बणी में ग्रामीणों को मादा तेंदुआ मृत मिला। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के लिए बणी में तेंदुए का मिलना चौंकाने वाला था। गांव के सरपंच संदीप कुमार ने वन्यजीव संरक्षण विभाग को इसकी सूचना दी और आसपास नर तेंदुआ होने की आशंका जताते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की।

सूचना मिलने पर वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मादा तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई। वन्यजीव विभाग के अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि रामपुरा की बणी में मिली मादा तेंदुए की मौत करीब दो से तीन दिन पहले हुई थी। उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसमें मौत प्राकृतिक होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल, आसपास नर तेंदुए की मौजूदगी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अरावली की पहाड़ियां नजदीक होने के कारण वहां से किसी वन्यजीव का इस क्षेत्र में आ जाना असामान्य नहीं है।

ऐसे में भविष्य में तेंदुए की मौजूदगी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। मादा तेंदुए की मौत से भले ही किसी हमले या अन्य घटना की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों के मन में अब भी यह सवाल है कि आसपास कहीं नर तेंदुआ तो नहीं घूम रहा। ग्रामीण चाहते हैं कि विभाग क्षेत्र में निगरानी रखे, ताकि खेतों में काम करने वाले लोगों और पशुपालकों के मन से भय दूर हो सके।

यह भी पढ़ें- नारनौल में 34 साल पुराने 59 सरकारी क्वार्टरों की बदलेगी सूरत, मरम्मत पर खर्च होंगे 42 लाख; बदलेंगे खिड़की-दरवाजे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।