नारनौल की इशिका ने देशभर में बढ़ाया मान, CSIR-UGC NET में रसायन शास्त्र में हासिल किया AIR-17
नारनौल की इशिका अग्रवाल ने रसायन शास्त्र विषय में प्रतिष्ठित सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 17वां ...और पढ़ें

इशिका अग्रवाल।
HighLights
इशिका अग्रवाल ने सीएसआईआर नेट में 17वीं रैंक प्राप्त की।
उन्होंने रसायन शास्त्र विषय में यह उपलब्धि हासिल की।
नारनौल और परिवार में खुशी का माहौल, प्रेरणादायक सफलता।
जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल की होनहार बेटी इशिका अग्रवाल ने रसायन शास्त्र विषय में प्रतिष्ठित सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 17 वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और नारनौल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इशिका अग्रवाल अधिवक्ता चैम्बर्स सोसाइटी के कोषाध्यक्ष धिवक्ता रामगोपाल अग्रवाल की पुत्री हैं तथा हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव हरगोविंद अग्रवाल की पौत्री हैं।
इशिका ने अपनी विज्ञान विषय मे स्नातक व रसायन शास्त्र विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारनौल से पूरी की है। जिसके बाद उन्होंने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 17 वां स्थान हासिल किया है।
परिजनों और शिक्षकों को दिया श्रेय
इशिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा, दादी, पिता व माता विभा अग्रवाल एवं शिक्षकों को दिया है। इस उपलब्धि को उनके परिवार ने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया।
परिवारजनों ने कहा कि इशिका ने अपनी मेहनत से न केवल परिवार का बल्कि नारनौल और अपने शिक्षण संस्थान का नाम भी गौरवान्वित किया है।
इशिका की सफलता पर स्वजन, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- UGC-NET और UPTET में कासगंज की बेटियों ने लहराया परचम, असिस्टेंट प्रोफेसर व P.HD के लिए हुईं अर्हता प्राप्त
