नारनौल में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू; गर्मी से मिली राहत
नारनौल में सुबह अचानक मौसम ने करवट ली, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत ...और पढ़ें
-1792040027742_m.webp)
नारनौल के तापमान में आई गिरावट।
HighLights
सुबह नारनौल में अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई
एक सप्ताह की भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली
यह बारिश रबी की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी
जागरण संवाददाता, नारनौल। शहर में आज सुबह अचानक मौसम ने करवट ली है। लगभग पौने दस बजे आसमान में घने बादल छा गए और अचानक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। अचानक हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे आमजन को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
किसान भाइयों के लिए राहत
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बेमौसम हल्की ठंडक और वर्षा से माहौल सुहावना हो गया है। वहीं, कृषि दृष्टिकोण से इस बारिश को रबी की फसल (विशेषकर आगामी बुआई और शुरुआती नमी) के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। बारिश के बाद से शहर के तापमान में ठंडक महसूस की जा रही है।
