विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल में किन्नर समाज के प्रधान ने किया सुसाइड, भिवानी गुट पर लगाया मौत के लिए मजबूर करने का आरोप

Published: Wed, 21 Oct 2026 10:04 AM (IST)

नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट और वीडियो ...और पढ़ें

किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी ने की आत्महत्या (Photo Edited By AI)

किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी ने की आत्महत्या (Photo Edited By AI)

HighLights

  1. विनोद सैनी ने नारनौल में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

  2. सुसाइड नोट और वीडियो में भिवानी गुट पर आरोप लगाए।

  3. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, शव कब्जे में लिया।

जागरण संवाददाता, नारनौल। मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान विनोद सैनी ने मंगलवार रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने डेरे पर फंदे से लटके मिले हैं। मरने से पहले विनोद सैनी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा और एक वीडियो बनाया था।

विनोद सैनी ने मरने से पहले भिवानी के किन्नर गुट पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इन दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर विनोद के स्वजन ने पुलिस को वीडियो और सुसाइड नोट आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने के समय ही देने की बात कही है।

विनोद सैनी ने वीडियो को कुछ परिचितों को भेजा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग डेरे पर पहुंचे। वे उन्हें फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोहतक के रहने वाले थे विनोद सैनी

मूल रूप से रोहतक के रहने वाले विनोद सैनी पिछले करीब सात साल से नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समाज के प्रधान थे। उनके सामान्य पुरुष होने और शादीशुदा होने के साथ चार बच्चों का पिता होने को लेकर पिछले करीब दो साल से किन्नर समाज के कुछ लोग विरोध जता रहे थे। इस विवाद के चलते जिले में कई बार कहासुनी, झगड़े और विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं।

महक किन्नर और उनके कुछ साथी पिछले करीब तीन साल से विनोद सैनी के साथ रह रहे हैं। विनोद सैनी महेंद्रगढ़ जिले में उनके साथ बधाई लेने का काम करते थे। इस व्यवस्था को लेकर महेंद्रगढ़-भिवानी क्षेत्र की प्रधान बुलबुल किन्नर विरोध कर रही थीं।

विनोद सैनी की शादी करीब 23 साल पहले हुई थी। उनके परिवार में चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां कालेज में पढ़ती हैं, एक बेटा कालेज में पढ़ता है, जबकि चौथा बच्चा स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। विनोद सैनी मूल रूप से रोहतक के रहने वाले थे।

किन्नर समाज से जुड़कर शुरू किया काम

जानकारी के अनुसार, उन्होंने चरखी दादरी में किन्नर समाज से जुड़कर काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने दादरी में मकान बनाया और बाद में नारनौल में किन्नर समाज के डेरे से जुड़ गए। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल वह मौके पर ही हैं। शव को कब्जे में ले लिया है। अभी पता चला है कि विनोद सैनी ने भिवानी की बुलबुल किन्नर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- दशहरे के दिन नारनौल में खूनी खेल, जमीनी विवाद में भाई-भतीजे ने पीट-पीटकर की व्यक्ति की हत्या

यह भी पढ़ें- नारनौल और चरखी दादरी के 1000 किसानों को रियायती दर पर मिलेगा 'आर्यावर्ती फास्फेट'