दशहरे के दिन नारनौल में खूनी खेल, जमीनी विवाद में भाई-भतीजे ने पीट-पीटकर की व्यक्ति की हत्या
नारनौल के नूनी कलां गांव में दशहरे के दिन जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने अपने भतीजे के साथ ...और पढ़ें
-1792498267644_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
नारनौल के नूनी कलां में जमीनी विवाद पर हत्या।
भाई और भतीजे ने मिलकर की इंद्रपाल की हत्या।
पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल के नजदीकी गांव नूनी कलां में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक भाई व भतीजे ने जमीनी विवाद को लेकर अपने ही भाई की लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर डाली। दशहरे की दिन हुई इस हत्या के बाद गांव में शोक है। सदर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक गांव नूनी कलां के रहने वाले फूलसिंह के पुत्र इंद्रपाल और उसके भाई सुरेंद्र के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर सुरेंद्र अपने भाई से सख्त नाराज था।
खेतों में घूमते वक्त हुआ हमला
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह इंद्रपाल अपने खेतों में घूमने के लिए गया था। मौके की ताक में बैठे सुरेंद्र व उसके बेटे रिसाल ने इंद्रपाल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने तब तक इंद्रपाल पर लाठी डंडे बरसाए,जब तक उसकी मौत न हो गई।
गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना प्रभारी जयसिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया, जहां पोस्टमार्टम करवाया गया।
तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इंद्रपाल के पुत्र अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों व दो-तीन अन्य के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित बापू-बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। थाना प्रभारी जयसिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मामला दर्ज किया जा रहा है।
