हरियाणा: नारनौल में NH-11 के पुल से नीचे गिरी महिंद्रा SUV, नवविवाहित जोड़ा समेत 5 लोग घायल
नारनौल में एनएच-11 पर अटेली-कनीना रोड स्थित पुल से एक महिंद्रा एसयूवी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में नवविवाहित जोड़े सहित पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
-1795236610081_m.webp)
नारनौल में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। जागरण
HighLights
नारनौल में महिंद्रा एसयूवी पुल से नीचे गिरी।
हादसे में नवविवाहित जोड़े सहित पांच लोग घायल।
कार गुरुग्राम से कोरियावास लौटते समय अनियंत्रित हुई।
संवाद सहयोगी, मंडी अटेली (नारनौल)। नारनौल में एनएच-11 पर अटेली-कनीना रोड स्थित पुल पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक महिंद्रा एसयूवी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पुल से नीचे गिर गई।
हादसे में कार सवार नवविवाहित जोड़े समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार गुरुग्राम से अपने गांव कोरियावास लौट रहा था। इसी दौरान अटेली-कनीना रोड पर पुल से गुजरते समय कार ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोग घायल हो गए।
विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी है। घायलों की पहचान और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
हादसे में नवविवाहित जोड़े के घायल होने की सूचना से क्षेत्र में चर्चा रही। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हादसा, कार्तिक पूर्णिमा मेले में जा रही भैंसा-बुग्गी को कार ने मारी टक्कर; युवक घायल