हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हादसा, कार्तिक पूर्णिमा मेले में जा रही भैंसा-बुग्गी को कार ने मारी टक्कर; युवक घायल
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले जा रही भैंसा-बुग्गी को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
-1795231094817_m.webp)
हापुड़ में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। जागरण
HighLights
गढ़मुक्तेश्वर में कार ने भैंसा-बुग्गी को पीछे से टक्कर मारी।
कार्तिक पूर्णिमा मेले जा रहा युवक हादसे में घायल हुआ।
पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, मामले की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर में एक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक युवक घायल हो गया और बुग्गी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में वेदांत कॉलेज के सामने एक कार ड्राइवर ने कार्तिक पूर्णिमा मेले में जा रहे भैंसा-बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी।

घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते कर्मी। जागरण
वहीं, कार की टक्कर लगने से बुग्गी में सवार एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बुग्गी। जागरण
खबर को अपडेट किया जा रहा है-