कैंची चौक अब कहलाएगा 'महाराजा शूर सैनी चौक', महेंद्रगढ़ को मिलेगी नई पहचान
महेंद्रगढ़ के कैंची चौक पर महान समाज नायक महाराजा शूर सैनी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थापना ...और पढ़ें

महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा और स्थल का निरीक्षण करते पवन चौधरी व समाज के पदाधिकारी। जागरण
HighLights
केंची चौक पर महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा स्थापित।
चौक का नाम अब 'महाराजा शूर सैनी चौक' होगा।
सीएम सलाहकार पवन चौधरी ने पहल की सराहना की।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के कैंची चौक पर सैनी क्षत्रिय सभा के प्रधान सुरेश सैनी के नेतृत्व में महान समाज नायक महाराजा शूर सैनी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही इस चौक को अब ‘महाराजा शूर सैनी चौक’ के नाम से जाना जाएगा।
मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सलाहकार पवन चौधरी ने महेंद्रगढ़ पहुंचकर प्रतिमा स्थापना से जुड़े निर्माण कार्यों का स्थल पर अवलोकन किया। इस अवसर पर पवन चौधरी ने सैनी क्षत्रिय सभा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपने महापुरुषों और वीर शिरोमणियों को सम्मान देना समाज की गौरवशाली परंपरा है।
उन्होंने कहा कि महाराजा शूर सैनी की यह प्रतिमा समाज के स्वाभिमान, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के योगदान से परिचित कराने का काम करेगी।
सामाजिक संगठनों का जताया आभार
हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक समाज के महापुरुषों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले वीरों को उचित सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। कैंची चौक का नया नामकरण और यह प्रतिमा आने वाले समय में महेंद्रगढ़ को एक विशिष्ट ऐतिहासिक पहचान देगी।
वहीं, सैनी क्षत्रिय सभा के प्रधान सुरेश सैनी ने कहा कि महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा की स्थापना पूरे समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह स्थल युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़कर प्रेरणा देगा। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों का आभार जताया। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों और शहरवासियों ने मुख्यमंत्री एवं सलाहकार पवन चौधरी का धन्यवाद व्यक्त किया।
