विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के IAS डॉ. शालीन अब केंद्र में देंगे सेवाएं, अतुल कुमार को मिली महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी

Published: Tue, 11 Aug 2026 07:03 PM (IST)

आईएएस डॉ. शालीन को केंद्र सरकार के निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, ...और पढ़ें

आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया।

आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया।

HighLights

  1. डॉ. शालीन केंद्र सरकार के निवेश विभाग में निदेशक नियुक्त

  2. अतुल कुमार को महेंद्रगढ़ जिले का अतिरिक्त प्रभार मिला

  3. वे जिले में विकास कार्यों और अपराध की समीक्षा करेंगे

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन अब केंद्र सरकार में सेवाएं देंगे। उन्हें दिल्ली स्थित निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में निदेशक नियुक्त किया गया है। अभी तक वह हरियाणा राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक का काम संभाल रहे थे।

वहीं, परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल कुमार को वर्तमान कार्यभार के अतिरिक्त महेंद्रगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अतुल कुमार हर तिमाही निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ को फीडबैक देंगे।

वे 25 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं, जिले में अपराध की स्थिति एवं जघन्य अपराधों, सतर्कता संबंधी मामलों, सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था की प्रभावशीलता तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे।

इसके अलावा जिला आबकारी एवं कराधान अधिकारियों के समक्ष कर, जीएसटी तथा इससे जुड़े अन्य मामलों में आ रही कठिनाइयों की भी समीक्षा करेंगे। वे उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत कर सकेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य या शिक्षा विभाग से संबंधित किसी महत्वपूर्ण स्थल का दौरा भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में लगातार तीसरे दिन प्रशासनिक फेरबदल, अब 3 HCS अधिकारियों के हुए तबादले

यह भी पढ़ें- SDM रहे विजेंद्र सिंह हुड्डा को सौंपी सीईओ की कमान, चरखी दादरी में विकास कार्यों में आएगी तेजी