विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के कनीना को मिलेगा नया आधुनिक बस स्टैंड, 11 करोड़ से बनेगी दो मंजिला इमारत; क्या-क्या होगा खास?

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:04 PM (GMT+05:30)

कनीना को जल्द ही 11 करोड़ रुपये की लागत से एक नया, आधुनिक दो मंजिला बस स्टैंड मिलेगा, जिसका शिलान्यास 19 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव करेंगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कनीना को मिलेगा 11 करोड़ रुपये की लागत से नया बस स्टैंड।

  2. स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव 19 नवंबर को करेंगी शिलान्यास।

  3. आधुनिक सुविधाओं में एसी प्रतीक्षालय, बेबी फीडिंग रूम शामिल होंगे।

संवाद सहयोगी, कनीना (नारनौल)। नारनौल में कनीना के यात्रियों को जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए बस स्टैंड की सुविधा मिलेगी। 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए बस स्टैंड का शिलान्यास 19 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव करेंगी। इस दौरान वे क्षेत्र में करीब 50 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगी।

जिला एडवाइजरी कमेटी के सदस्य बिजेंद्र यादव ने बताया कि छह बस बूथों वाला यह बस स्टैंड दो मंजिला इमारत के रूप में तैयार किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 18 महीने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नए भवन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की जाएंगी। इनमें वातानुकूलित प्रतीक्षालय, डिजिटल बारकोड सुविधा वाला टिकट काउंटर और जलपान के लिए तीन दुकानें शामिल हैं।

बेबी फीडिंग रूम भी बनाया जाएगा

महिला यात्रियों व बच्चों की सुविधा के लिए अलग शौचालयों के साथ बेबी फीडिंग रूम बनाया जाएगा। दिव्यांगजनों के लिए अलग शौचालय और रैंप की व्यवस्था होगी। वहीं, यात्रियों के मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग रूम और एटीएम के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है। दोनों मंजिलों तक पहुंचने के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएगी।

ऊपरी मंजिल पर पांच कार्यालय और कर्मचारियों के लिए विश्राम कक्ष बनाया जाएगा। परिसर में पार्किंग और हरियाली विकसित करने की भी योजना है। ठेकेदार सुनील के अनुसार निर्माण में यात्रियों की जरूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नए बस स्टैंड के बनने से कनीना में बसों का इंतजार करने और अन्य यात्री सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- खाटूश्यामजी के भक्तों को रेलवे का तोहफा, एकादशी पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन का रींगस तक विस्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।