हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में फ्री UPSC-HCS कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मिलेंगे ₹4,000 महीना
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एससी व ओबीसी छात्रों के लिए मुफ्त यूपीएससी-एचसीएस कोचिंग के आवेदन शुरू हो गए हैं। यह ...और पढ़ें

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में निशुल्क सिविल सेवा कोचिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू। एआई जनरेटेड तस्वीर
HighLights
एससी, ओबीसी छात्रों को मुफ्त यूपीएससी-एचसीएस कोचिंग उपलब्ध।
डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा संचालित यह योजना।
चयनित छात्रों को ₹4,000 मासिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में अनुसूचित जाति (एससी) व अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) तथा एचसीएस की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए स्थापित डॉ. आंबेडकर सेंटर आफ एक्सीलेंस (डेस) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
इच्छुक विद्यार्थी आगामी 30 नवंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuh.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने नए सत्र के लिए शुरू हुई पंजीकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
विश्वविद्यालय में डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के समन्वयक प्रो. अंतरेश कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित यह केंद्र पिछले चार वर्षों में आईएएस, आईपीएस, एचसीएस कि कोचिंग प्रदान कर चुका है।
किस वर्ग के छात्र उठा सकते हैं योजना का लाभ?
उन्होंने बताया कि निश्शुल्क कोचिंग योजना का लाभ केवल एससी एवं ओबीसी वर्ग के ऐसे विद्यार्थी उठा सकते हैं, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय आठ लाख रुपये या उससे कम है। इसके लिए अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना अथवा स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना आवश्यक है।
इस योजना के तहत अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रतिमाह 4,000 रुपये का छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, इस स्कीम में भुगतान के आधार पर किसी भी वर्ग के लिए 50 अभ्यर्थियों सीधे प्रवेश पा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एससी छात्रों मिलेगी फ्री कोचिंग, बनेगा पहला निशुल्क कोचिंग सेंटर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।