विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महेंद्रगढ़ में 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज, एक्सपर्ट दे रहें ट्रेनिंग

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:25 PM (IST)

महेंद्रगढ़ में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 30 दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है।जिसका उद्देश्य योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. महेंद्रगढ़ में 30 दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू।

  2. 77 प्रतिभागी योग के महत्व और अभ्यास को जानेंगे।

  3. पतंजलि विश्वविद्यालय और डाइट महेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम।

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 30 दिवसीय जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें महेंद्रगढ़ और कनीना खंड के 77 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के योग आयोग विभाग के तत्वावधान में राज्य शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महेंद्रगढ़ के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को योग के महत्व और उसके अभ्यास से अवगत कराना है।

जीवन में योग का महत्व

बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी डा. विश्वेश्वर कौशिक के निर्देशन में किया जा रहा है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

30 दिनों तक चलेगा योग प्रशिक्षण

जिला योग नोडल अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण आगामी 30 दिन तक चलेगा। इसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में डा. कुमार गौरव, प्रवक्ता संस्कृत, पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार की स्कॉलर शिवानी, आयुष विभाग से अरुण ढिल्लों और सुधीर यादव अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत आइएफएससी विंग इंचार्ज डा. ईश्वर चंद ने योग के महत्व पर विचार रखते हुए की। वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश गोयल ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता डा. राकेश कुमार, बादल मास्टर, मनोज कुमार पीटीआइ सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- छोटी उम्र, बड़ा हुनर: महेंद्रगढ़ की 4 वर्षीय चैरी ने अपनी नृत्य कला से जीता लोगों का दिल

यह भी पढ़ें- महेंद्रगढ़ वासियों को सौगात, राव तुलाराम से अग्रसेन चौक तक बनेगा 5km का मॉडल रोड; बदल जाएगा शहर का लुक