Move to Jagran APP

समस्याओं का प्राथमिकता क आधार पर होगा समाधान : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शिव कालोनी के लोगों की मांगों

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 06:21 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 06:21 PM (IST)
समस्याओं का प्राथमिकता क आधार पर होगा समाधान : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शिव कालोनी के लोगों की मांगों को पूरा किया जाएगा और इस कालोनी में गलियों व सीवरेज व्यवस्था पर लाखों रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इतना ही शिव कालोनी के लोगों की कोई बी समस्या लंबित नहीं रहेगी। वह शनिवार को वार्ड 11 में पार्षद प्रदीप सैनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक ने शिव कालोनी का भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं को सुना तथा समाधान करने के लिए संबधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से शहर के सभी वार्डो में लाखों-करोड़ों रुपये का बजट खर्च करके विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस सरकार ने कुरुक्षेत्र में पिछले 60 सालों से भी ज्यादा विकास कार्य चार सालों में करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से गीता जंयती समारोह को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा देने का काम किया है। इस महोत्सव में देश विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इस मौके पर उतर प्रदेश भाजपा के प्रभारी अबल ¨सह राणा, हरियाणा माटी कला बोर्ड के सदस्य रामकुमार रंबा, भाजपा मंडल प्रधान राजेश मझाडा, प्रधान सर्बजीत ¨सह, सचिव भलेराम, उपप्रधान रवि कुमार, कोषाध्यक्ष हवा ¨सह रंगा, राममूर्ति, बलकार ¨सह, ऋषि पाल मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.