विपक्षी दल लोगों के स्वास्थ्य की करे चिता : डा. गणेश दत्त
लाडवा भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. गणेश दत्त ने कहा कि विपक्षी दल ओछी राजनीति छोड़कर लोगों के स्वास्थ्य की चिता करे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना महामारी के दौरान लोगों के जीवन की सुरक्षा के साथ-साथ समाज उत्थान को लेकर कार्य कर रहे हैं।
संवाद सहयोगी, लाडवा : भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. गणेश दत्त ने कहा कि विपक्षी दल ओछी राजनीति छोड़कर लोगों के स्वास्थ्य की चिता करे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना महामारी के दौरान लोगों के जीवन की सुरक्षा के साथ-साथ समाज उत्थान को लेकर कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने ये बात मंगलवार को गांव बपदा में कोरोना को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते आज स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी जरूरतें, अस्पताल, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर, दवाइयां कम होने लगी थी। सरकार ने उन्हें शीघ्रता से उपलब्ध कराया। प्रदेश में तीन अस्थायी अस्पताल शुरू किए। इस मौके पर उनके साथ धर्मबीर, मामचंद मौजूद रहे।
जजपा में कार्यकर्ताओं को मिलता है पूरा मान सम्मान : जोगध्यान
संवाद सूत्र, बाबैन : जजपा के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश सैनी, प्रदेश सहसचिव होशियार सिंह किरमच, महिला विग की जिला प्रधान सीता कश्यप का मंगलवार को किसान विश्राम गृह में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
लाडवा हलका प्रधान जोगध्यान ने कहा जजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। महिला विग की जिला प्रधान सीता कश्यप ने कहा कि हरियाणा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में महिलाओं को पंचायती राज चुनाव में 50 फीसद आरक्षण देकर महिला उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया है। इससे महिलाओं को उनका हक मिला है व आगे से महिलाएं हर काम में बढ़-चढ़कर भाग ले सकेंगी। नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश सैनी ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला युवा सोच के साथ प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर संजय संघौर, जरनैल सिंह बजीदपुर, सौरभ बाबैन, जसबीर जैनपुर व अनंत राम मौजूद रहे।