Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुरुक्षेत्र स्‍टेशन पर मदद को गिड़गिड़ाती रही दुष्कर्म पीडि़ता, GRP ने भगा दिया

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Thu, 27 Apr 2017 09:04 AM (IST)

    कुरुक्षेत्र रेलवे स्‍टेशन पर दुष्‍कर्म की शिकार एक महिला रेलयात्री मदद की गुहार लगाती रही, ले‍किन वहां जीआरपी कर्मियों ने कोई ध्‍यान नहीं दिया। उन्‍होंने उसे वहां से भगा दिया।

    कुरुक्षेत्र स्‍टेशन पर मदद को गिड़गिड़ाती रही दुष्कर्म पीडि़ता, GRP ने भगा दिया

    जेएनएन, कुरुक्षेत्र। चलती ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार गोरखपुर की युवती यहां राजकीय रेलवे पुलिस के सामने कार्रवाई के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने उसे दुत्कार दिया और अभियुक्त भाग निकले। उसको एक महिला यात्री ने सहारा दिया और अपने साथ फरीदाबाद जीआरपी थाने ले गई। तब जाकर जांच शुरू हुई और अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। वे अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। लापरवाही बरतने पर कुरुक्षेत्र जीआरपी थाने के सभी कर्मचारियों पर भी केस दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैष्णो देवी का दर्शन कर गोरखपुर लौटते वक्त गलत ट्रेन में बैठ गई थी

    पुलिस के मुताबिक, पीडि़त युवती 18 अप्रैल को गोरखपुर से अकेले वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकली थी। वह दर्शन कर 24 अप्रैल को चंडीगढ़ आ गई। यहां मनसा देवी का दर्शन करने के बाद कालका से रात 11 बजकर 55 मिनट पर चलने वाली कालका-हावड़ा मेल (12312) में चंडीगढ़ से बैठ गई।

    करनाल पहुंचने पर उसे लगा कि वह गलत ट्रेन में बैठ गई है क्योंकि उसे गोरखपुर जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। वह करनाल में ही उतर गई तथा 4 बजकर 10 मिनट पर पानीपत से अंबाला की ओर से जा रही पैसेंजर में बैठ गई। उसकी बोगी में कुछ युवक ही थे। उन्होंने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

    य‍ह भी पढ़ें: कबाड़ बन चुके रेलवे कोच की विदेशी ने बदली तस्वीर, पेंटिंग देख ठहर गए लोग

    कुरुक्षेत्र में ट्रेन रुकने पर वह उतरी और बदहवास हालत में जीआरपी थाने गई। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को उसने सारी बात बताई, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी और भगा दिया। वह बदहवास इधर-उधर रेलवे स्टेशन पर घूमने लगी। एक महिला यात्री ने उसके दर्द को समझा और उसे पलवल जा रही ईएमयू में अपने साथ फरीदाबाद ले गई। फरीदाबाद जीआरपी ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई की।

    जीआरपी थाने में तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज

    एसपी रेलवे कंवलदीप ने बताया कि महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने पर उस समय जीआरपी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच बैठा दी गई है।

    नहीं थी कोई महिला पुलिसकर्मी

    महिला पहुंची तो जीआरपी थाने में नाइट ड्यूटी आफिसर व एक अन्य कर्मचारी तैनात था। रात्रि के समय कोई महिला पुलिसकर्मी तैनात नहीं थी। नियमों के मुताबिक महिला पुलिस कर्मी की तैनाती होनी चाहिए थी।

    खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

    केस की जांच के लिए अंबाला से जीआरपी के डीएसपी शीतल ङ्क्षसह कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। सीसीटीवी कैमरे में पहचान करने की कोशिश जारी है।

    यह भी पढ़ें: गर्मी की आंधी में उखड़ सकते हैं कांग्रेस के कई बड़े पेड़ : रामबिलास