श्रीनगर जा रही वोल्वो बस पर नीलोखेड़ी में पथराव: यात्री घायल, CM उमर अब्दुल्ला की हरियाणा सरकार से कार्रवाई की मांग
नीलोखेड़ी के पास श्रीनगर जा रही वोल्वो बस पर पथराव हुआ, जिससे एक यात्री घायल हो गया और बस के ...और पढ़ें

सीएम उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से की कार्रवाई की मांग।
HighLights
नीलोखेड़ी के पास वोल्वो बस पर हुआ पथराव
घटना में एक यात्री घायल, बस के शीशे टूटे
उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार से कार्रवाई मांगी
जागरण संवाददाता, करनाल। जीटी रोड पर नीलोखेड़ी के समीप शनिवार रात डिवाइन स्टार होटल के सामने श्रीनगर जा रही वोल्वो बस पर पथराव का मामला सामने आया है। ईंट लगने से बस के शीशे टूट गए और एक यात्री घायल हो गया।
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी और हरियाणा सरकार से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
क्यों किया गया पथराव?
जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। शनिवार रात नीलोखेड़ी के पास डिवाइन स्टार ढाबे के समीप कार और बस मोड़ने पर विवाद हुआ था। कार सवार दो युवक थे।
जिन्होंने शराब का नशा किया हुआ था। इसके बाद उनका बस चालक से विवाद हुआ और उन्होंने बस पर ईंटें फेक दी। जिससे बस का शीशा टूट गया और एक यात्री को चोट भी लगी। एक यात्री को चोट आई। घटना का वीडियो बनाकर एक व्यक्ति ने इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया।
उमर अब्दुल्ला ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
वीडियो सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा पुलिस को टैग करते हुए प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उम्मीद जताई कि हरियाणा सरकार और पुलिस दोषियों को पकड़ेंगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाएंगी।
This unfortunate incident should never have taken place. I hope the Haryana government lead by @NayabSainiBJP ji & @police_haryana catch the culprits & take action to ensure these things don’t happen again.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 18, 2026
दोनों पक्षों में हुआ समझौता
बुटाना थाना प्रभारी विपिन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों व्यक्तियों ने शराब पी रखी थी और उनके बीच आपस में झगड़ा हुआ था। इनमें से एक व्यक्ति बस का यात्री था।
विवाद के बाद वह बस में बैठ गया तो दूसरे व्यक्ति ने ईंट फेंकी, जो बस के शीशे में लगी।
थाना प्रभारी के अनुसार, बाद में दोनों व्यक्तियों के बीच समझौता हो गया था। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस में रिश्वत का 'रेट कार्ड': 11 साल में 223 ASI समेत 673 पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़े गए रंगे हाथ
