विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा के पीछे पड़ गए युवक, सहमी हालत में कभी झाड़ियों में छिपती रही तो कभी मकान में

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 18 Feb 2017 01:51 PM (IST)Updated: Sat, 18 Feb 2017 07:06 PM (IST)

ट्यूशन से लौट रही छात्रा के पीछे कुछ युवक पड़ गए और उसके अपहरण का प्रयास करने लगे। छात्रा किसी तरह बचते बचाते अपने घर पहुंची।

छात्रा के पीछे पड़ गए युवक, सहमी हालत में कभी झाड़ियों में छिपती रही तो कभी मकान में
छात्रा के पीछे पड़ गए युवक, सहमी हालत में कभी झाड़ियों में छिपती रही तो कभी मकान में

जेएनएन, घरौंडा (करनाल)। ट्यूशन से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के पीछे तीन-चार युवक पड़ गए और उसके अपहरण का प्रयास करने लगे। वह उस पर फब्तियां कसने लगे। छात्रा डरी सहमी झाड़ियों में छिप गई, लेकिन युवकों ने फिर उसे ढूंढ लिया और उसे पकड़ने के लिए भागने लगे। छात्रा इसके बाद एक मकान में छिप गई और इसके बाद बचते बचाते अपने घर पहुंची। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। सीसीटीवी फुटेज में युवक दिख रहे हैं।

शुक्रवार को सांई मंदिर रोड निवासी इंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ती है। वीरवार सायं वह ट्यूशन के बाद घर वापस लौट रही थी तो रास्ते में तीन-चार युवकों ने उसका पीछा किया, जिससे वह डर गई और झाड़ियों में छुप गई, लेकिन दूसरे युवकों ने उसको बाहर निकाल कर सीधे चलने को कहा।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गए छह युवक, सामूहिक दुष्कर्म के बाद फेंका

आगे चलकर वह एक मकान में छिप गई। बाद में कुछ देर के बाद मकान से निकलकर अपने घर पहुंची और पूरे मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। छात्र के साथ हुई इस घटना पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। जिसमें कुछ युवक छात्र का पीछा करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: कीर्तन में जाने के बहाने लड़की को ले गए आैर नश्ाीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म

बच्ची के साथ छात्र के परिजनों ने सभी अपहरणकर्ताओं को पहचान लिया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। छात्रा के पिता इंद्र कुमार ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

यह भी पढ़ें: कोर्ट में पेशी पर आए कैदी ने गुप्तांग में छिपा ली बीड़ी, हालत बिगड़ी