आकृति ने अनाथ बच्चों में बांटा खेल का समान
जागरण संवाददाता करनाल : पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्था आकृति ने एमडीडी अनाथ आश्रम
जागरण संवाददाता करनाल : पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्था आकृति ने एमडीडी अनाथ आश्रम के बच्चों को खेल का सामान बांटा। संस्था के अध्यक्ष अनुज सैनी ने बताया कि उनकी कोशिश है कि बच्चों में खेलों की भावना पैदा हो। क्योंकि खेल से बच्चों में टीम भावना पैदा होती है। उन्होंने बताया कि यह सामान उन्होंने बेटे अर्णव सैनी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिया है। इसी दिन उन्होंने एक ओर पहल की है, जिसमें लोगों से अपील की कि अनाथ बच्चों को खेल का सामान ज्यादा से ज्यादा दिया जाना चाहिए। जिससे उनके अंदर खेलों के प्रति रूझान पैदा हो। उन्होंने संस्था की ओर से यह भी अपील कि यदि किसी के पास भी खेलों का सामान, जिम या एक्सरसाइज का सामान है जो वह अब यूज नहीं करते हैं और इसका प्रयोग हो सकता है, इस सामान को खुद या फिर उनकी संस्था के माध्यम से अनाथ आश्रम में दे। इस सामान से वहां के बच्चे भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे इसके साथ ही आपके उस समान का बेहतर प्रयोग होगा, जिसका अभी तक इस्तेमाल नहीं हो रहा था।