विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Manohar Lal Profile: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, MLA पद भी छोड़ा...अब करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मनोहर लाल

Published: Wed, 13 Mar 2024 08:27 PM (IST)

Manohar Lal Profile हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल (Karnal Lok Sabha Seat) की संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। ...और पढ़ें

Manohar Lal Profile: अब करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मनोहर लाल
Manohar Lal Profile: अब करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मनोहर लाल

HighLights

  1. भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज दूसरी लिस्ट जारी कर दी है
  2. इस लिस्ट में मनोहर लाल का नाम भी शामिल है
  3. वह करनाल से चुनाव लड़ेंगे

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। (CM Manohar Lal Profile ) हरियाणा के मनोहर लाल ने बीते दिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। आज उन्होंने विधायक पद से भी रिजाइन दे दिया है। वह करनाल से एमएलए थे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में हरियाणा की छह सीटों पर भी पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इनमें मनोहर लाल (Manohar Lal Contest From Karnal) का नाम भी शामिल हैं। वह करनाल की संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे।

2019 में संजय भाटिया ने लड़ा चुनाव

संजय भाटिया ने पिछले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में करनाल से चुनाव लड़ा था। वह विजयी भी हुए। इस बार इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आज ही करनाल की विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है। उनकी जगह नायब सिंह सैनी जो मौजूदा वक्त में हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं। वह इस सीट का कार्यभार संभालेंगे।

मनोहर साल 1977 में RSS से जुड़े थे

साल 1977 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर अपने निजी जीवन को जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। साल 1980 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। बतौर प्रचारक 14 वर्ष तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इसके बाद वह साल 1994 में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए। हरियाणा में वे पार्टी के संगठन महामंत्री रहे। मनोहर लाल पीएम मोदी के भी खास रहे हैं।

हरियाणा में मुख्यमंत्री बनने का सफर

लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान हरियाणा चुनाव अभियान समिति का मनोहर लाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके कुशल चुनाव अभियान का ही नतीजा था कि हरियाणा में भाजपा ने 10 में से 7 लोकसभा सीटें जीत कर सफलता हासिल की। उन्होंने 13वीं हरियाणा विधानसभा के लिए अक्तूबर, 2014 में हुए चुनाव में करनाल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पहली बार चुनाव लड़ा और 63,773 मतों से विजयी हुए।

21 अक्तूबर, 2014 को वह हरियाणा भाजपा विधायक दल के सर्वसम्मति से नेता चुने गये। उन्होंने 26 अक्तूबर, 2014 को हरियाणा के सीएम के रूप में शपथ ली। मनोहर लाल हरियाणा के इतिहास में पहले ऐसे नेता हैं, जो पहली बार विधायक बने और मुख्यमंत्री का पद संभाला। अब वह आगामी लोकसभा चुनाव में करनाल से चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, सूची में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम भी शामिल

Ashok Tanwar Profile: आखिर कौन हैं अशोक तंवर, भाजपा के टिकट पर सिरसा से लड़ेंगे चुनाव; AAP-Congress से रहा है गहरा नाता