यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BJP Candidates List: हरियाणा में भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, सूची में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम भी शामिल
BJP Candidates List भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरी लिस्ट जारी कर दी है
- इनमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम भी शामिल है
- भाजपा ने छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव (BJP Candidates List) के लिए दूसरी लिस्ट जारी (BJP List) कर दी है। भाजपा ने हरियाणा की छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें मनोहर लाल क साथ-साथ छह प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि अशोक तंवर सिरसा (Ashok Tanwar) से चुनाव लड़ेंगे तो बंतो कटारिया अम्बाला से चुनाव लड़ेंगी।
हरियाणा में इन छह लोकसभा सीटों पर नाम एलान

| सीटें | प्रत्याशी |
| सिरसा | अशोक तंवक |
| करनाल | मनोहर लाल |
| भिवानी महेंद्रगढ़ | धर्मबीर सिंह |
| गुरुग्राम | राव इंद्रजीत सिंह |
| फरीदाबाद | कृष्णपाल गुर्जर |
| अंबाला | बंतो कतारिया |
मनोहर लाल करनाल से लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट में छह संसदीय सीटों के लिए नाम घोषित किए हैं। हालांकि, दूसरी लिस्ट में सोनीपत, रोहतक, कुरुक्षेत्र व हिसार का फैसला अभी हुआ नहीं है। बीते दिन मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट समेत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। आज पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा सीट से भी रिजाइन दे दिया। अब वह लोकसभा चुनाव के लिए करनाल से चुनाव लड़ेंगे।
दो सीटों पर बदले उम्मीदवार
बता दें कि जिन छह सीटों पर नामों की घोषणा की है। उनमें दो के नाम बदले गए हैं। भाजपा ने सिरसा और करनाल से उम्मीदवार बदल दिए हैं। करनाल से साल 2019 में संजय भाटिया ने चुनाव जीता था। वह विजयी भी हुए। वहीं सिरसा से पिछले लोकसभा चुनाव में सुनीता दुग्गल ने चुनाव लड़ा था। गौरतलब है कि इन सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए गए हैं। अब भाटिया की जगह मनोहर और सुनीत दुग्गल की जगह अशोक तंवर चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें:
