Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेरों के बाद दहेज की लिस्ट बना रहे थे कि हुआ विवाद, दूल्हे को ले गई पुलिस

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Mon, 19 Jun 2017 10:40 AM (IST)

    करनाल में शादी में फेरों के बाद वधू पक्ष विदाई से पहले दहेज में दी गई चीजों की लिस्‍ट बना रहा था। इस दौरान वर पक्ष द्वारा तंज कसे जाने पर विवाद हो गया और मामला पुलिस में पहुंच गया।

    फेरों के बाद दहेज की लिस्ट बना रहे थे कि हुआ विवाद, दूल्हे को ले गई पुलिस

    जेएनएन, करनाल। सब कुछ राजी खुशी हो गया। बरात विदा हो रही थी। वधू पक्ष के लोग दहेज में दिए गए सामान की लिस्ट बना रहे थे। तभी एक बराती ने तंज कस दिया, कौन सी कार दे रखी है, जो लिस्ट बना रहे हो। फिर क्या था वधू पक्ष के लोग भड़क गए। थाने में शिकायत कर दी और दूल्हे सहित बरातियों को लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। इस घटना से दुल्हन के पिता को गहरा सदमा लगा और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदाई के समय बराती ने कसा तंज तो खफा हुए वधू पक्ष के लोग

    घटना रविवार की है। गांव बीड़-बड़ालवा में कैथल के गांव राजौंद से आई थी। वधू पक्ष के अनुसार लड़की की शादी में दिए जाने वाले सामान की लिस्ट तैयार करके उस पर वर पक्ष के लोगों के हस्ताक्षर कराने की हमारे यहां परंपरा है। तमाम सामान के साथ एक बाइक भी दी गई थी।

    यह भी पढ़ें: 55 की महिला से पति ने पार्टी के बाद दोस्तों से करवाया सामूहिक दुष्कर्म

    जब कार न देने का तंज कसा गया तो उन्होंंने निगदू पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस पर पहुंची और दूल्हे को अपने साथ चौकी ले आई। पीछे-पीछे पूरी बारात भी विदा होकर चौकी तक आ गई। देर रात तक सभी चौकी में डटे थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी ने शिकायत नहीं दी। शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई होगी। 

    यह भी पढ़ें: युवक खुद को नवजोत सिद्धू का पीए बता कर रहा था ठगी, गिरफ्तार