विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पानीपत में धर्मांतरण का खेल! मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर की शादी, फिर नाबालिग से करवाया गंदा काम; HIV रिपोर्ट ने खोली पोल

By Jagran NewsEdited By: Nitish Kumar Kushwaha
Published: Tue, 11 Mar 2025 09:51 AM (IST)

हरियाणा (Haryana Crime) के पानीपत में एक नाबालिग लड़की को धोखा देकर मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर उससे ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

HighLights

  1. हरियाणा में नाबालिग लड़की से मुस्लिम युवक ने धोखे से की शादी
  2. शादी के तुरंत बाद स्पा सेंटर में नौकरी लगवाकर करवाने लगा देह व्यापार
  3. एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद भी करवाता रहा देह व्यापार का धंधा

जागरण संवाददाता, करनाल। पानीपत (Panipat Crime) के एक युवक ने अपना नाम राम बता कर बिहार की नाबालिग लड़की से शादी कर ली।

अब पता चला है कि आरोपी का नाम शेख है, जबकि लड़की हिंदू धर्म से है। शादी के तुरंत बाद ही आरोपी ने अपनी पत्नी को स्पा सेंटर में नौकरी लगवाकर देह व्यापार में धकेल दिया।

एचआईवी पॉजिटिव निकली लड़की

एक दिन हादसे में घायल हुई लड़की की जांच हुई तो पता चला कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। अब स्पा सेंटर के रिकॉर्ड के आधार पर लड़की से संबंध बनाने वालों की तलाश की जा रही है, ताकि उनकी भी जांच कराई जा सके और उनका इलाज शुरू हो सके।

यह भी पढ़ें- Punjab: स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा काम, पटियाला पुलिस ने की छापेमारी; सभी आरोपित गिरफ्तार

वहीं, बाल कल्याण समिति को शक है कि यह मामला धर्मांतरण का भी हो सकता है। सिटी थाना पुलिस ने लड़की के पति आरोपी शेख, स्पा सेंटर संचालक समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले के अनुसार, 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर एक स्पा सेंटर पर रेड की गई थी।

आरोपी ने हिंदू बनकर नाबालिग से रचाई थी शादी

इस दौरान 16 साल की एक नाबालिग लकड़ी मिली। लड़की को बाल कल्याण समिति में लाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग कराई गई। लड़की ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। आरोपी युवक ने शादी के समय बताया था कि उसका नाम राम है, लेकिन अब पता चल रहा है कि उसका नाम शेख है।

HIV पॉजिटिवहोने के बाद भी स्पा सेंटर में करवाता था गंदा काम

लड़की का कहना है कि जब उसे पता लगा कि वह एचआईवी पॉजिटिव है तो उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने उसे स्पा सेंटर पर छोड़ दिया। लड़की का दावा है कि इस दौरान प्रति दिन उसके साथ एक से दो लोगों ने संबंध बनाते थे।

अब पुलिस और बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीमें स्पा सेंटर के रिकॉर्ड के आधार पर संबंध बनाने वाले लोगों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उमेश चानना का कहना है कि फिलहाल लड़की सदमे में है।

उसे बाल संरक्षण गृह में रखा गया है। अभी काउंसलिंग के आधार पर लड़की के परिवारजनों को तलाशा जा रही है। वहीं, सिटी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- Bathinda Spa Center: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार का धंधा, चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार