विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bathinda Spa Center: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार का धंधा, चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 11 May 2023 02:36 PM (IST)

Bathinda Spa Center ऐसे ही एक स्पा सेंटर का पर्दाफाश हुआ जिसमें दूसरे शहरों की लड़कियों को बठिंडा लाकर उनसे ...और पढ़ें

सीआईए स्टाफ वन की टीम ने की कार्रवाई, सेंटर के तीन मालिकों समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज
सीआईए स्टाफ वन की टीम ने की कार्रवाई, सेंटर के तीन मालिकों समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज

बठिंडा, जागरण संवाददाता। शहर में गैर कानूनी तरीके से चल रहे स्पा सेंटरों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन स्पा सेंटरों में मसाज करने की आड़ में लड़कियों से देह व्यापार का कारोबार करवाया जा रहा है। जिसमें विदेशी युवतियां भी शामिल है। शहर के प्रमुख बाजारों और मेन रोड पर पिछले लंबे समय से स्पा सेंटर बिना किसी रोक-टोक के चल रहे है।

ऐसे ही एक स्पा सेंटर का पर्दाफाश हुआ, जिसमें दूसरे शहरों की लड़कियों को बठिंडा लाकर उनसे मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा था। सीआईए स्टाफ वन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्पा सेंटर में छापेमारी कर देह व्यापार से जुड़ी चार युवतियों और तीन ग्राहक युवक समेत कुल सात लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया है, जबकि पुलिस ने स्पा सेंटर के तीन मालिकों समेत 10 लोगों पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया है। हालांकि, स्पा सेंटर के मालिकों की गिरफ्तारी होनी बाकी है, जो कि लुधियाना के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि यह स्पा सेंटर पिछले कई माह से बठिंडा में चल रहा है।

सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली स्थानीय सौ फीट रोड नजदीक लाली स्वीट्स हाउस के पास गुडविल नामक एक स्पा सेंटर चल रहा है, जिसमें दूसरे शहरों की युवतियों को बठिंडा लाकर उनसे मसाज की आड़ में देह व्यापार का काम करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले एक हवलदार को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। जहां पर सेंटर में उपस्थित युवक द्वारा एक हजार रुपये की एंट्री फीस लेने के बाद उसे एक कमरे में भेज दिया गया।

टीम ने मारी रेड, हुई कई गिरफ्तारी

सूचना बिल्कुल सही होने की पुष्टि होने के बाद टीम ने मौके पर रेड कर राजस्थान के हनुमानगढ़ की एक, अमृतसर शहर की दो और बठिंडा की एक युवती के अलावा मुल्तानिया रोड निवासी जाफर खान, गिदड़बाहा निवासी सोनू कुमार, अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि स्पा सेंटर के मालिक व लुधियाना निवासी रहमत, रोहन व अमित कुमार को भी मामले में नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए है।

शहर में 10 से ज्यादा चल रहे गैर कानूनी स्पा सेंटर

बता दें कि शहर में मौजूदा समय में 10 के करीब स्पा सेंटर अभी गैर कानूनी तरीके से चल रहे है। इसमें जीटी रोड के संत निरंकारी भवन के सामने, गोनियाना रोड पर स्थित कार मार्केट, सौ फीट रोड पर स्थित पुडा मार्केट, घोड़े वाला चौंक आदि जगहों पर स्पा सेंटर चल रहे है।