Move to Jagran APP

Nayab Saini: बीजेपी ने CM नायब सिंह सैनी को घोषित किया उम्मीदवार, करनाल से लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव

लोकसभा चुनाव के साथ ही करनाल में विधानसभा के लिए उपचुनाव होने को हैं। इसके लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के तौर पर सीएम नायब सैनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि नायब सैनी सांसद पद हैं उन्हें सीएम बने रहने के लिए विधानसभा सीट से जीतना जरूरी है। इसके लिए ही मनोहर लाल ने करनाल सीट से इस्तीफा दे दिया था।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Published: Wed, 27 Mar 2024 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2024 07:51 PM (IST)
बीजेपी ने CM नायब सिंह सैनी को घोषित किया उम्मीदवार।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल हलके से विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने बुधवार को उन्हें अधिकृत रूप से प्रत्याशी घोषित कर दिया। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने नायब सिंह सैनी के लिए ही करनाल सीट से इस्तीफा दिया था। 12 मार्च को मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसी दिन नायब सिंह सैनी ने नये मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की थी। उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली थी।

loksabha election banner

नायब सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत

13 मार्च को नायब सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। विधानसभा में ही पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि करनाल सीएम सिटी ही बना रहेगा। उन्होंने उसी समय संकेत दे दिए थे कि वे नायब सैनी के लिए करनाल सीट खाली कर रहे हैं। बिना विधायक बने नायब सिंह सैनी छह महीने यानी 11 सितंबर तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

मनोहर लाल ने दिया इस सीट से इस्तीफा

हरियाणा में विधानसभा के आम चुनाव अक्टूबर में प्रस्तावित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मनोहर लाल ने नायब सैनी के लिए सीट खाली की ताकि उपचुनाव के जरिये वे विधानसभा में पहुंच सके। नायब सैनी वर्तमान में कुरुक्षेत्र से सांसद भी हैं। 2014 में उन्होंने पहली बार नारायणगढ़ हलके से चुनाव में जीत हासिल की थी। मनोहर सरकार के पहले कार्यकाल में वे राज्य मंत्री भी रहे। अब सीएम के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा भी उनके पास है।

ये भी पढ़ें: हिसार सीट से चौधरी देवीलाल के परिवार से ये चार सदस्य लड़ चुके चुनाव, रणजीत सिंह और दुष्यंत चौटाला का नाम भी शामिल

25 मई को उपचुनाव के लिए डाले जाएंगे वोट

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अरुण सिंह ने नायब सिंह सैनी को प्रत्याशी घोषित किए जाने के अधिकारिक आदेश जारी किए हैं। यहां बता दें कि करनाल सीट पर होने वाला उपचुनाव भी लोकसभा की दस सीटों पर पांचवें चरण में होने वाले चुनाव के दौरान ही होगा। करनाल हलके में उपचुनाव के लिए 25 मई को वोट डाले जाएंगे। चार जून को लोकसभा के साथ ही करनाल हलके के भी चुनावी नतीजे घोषित होंगे।

ये भी पढ़ें: Haryana News: नायब सैनी की सरकार पर दीपेंद्र हुड्डा का बयान, कांग्रेस सांसद बोले अल्पमत की सरकार; जो चल नहीं...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.