विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में खेल कोच पर जानलेवा हमला करने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:09 AM (IST)

कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो एक खेल कोच पर जानलेवा हमला करने की योजना बना रहे थे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ा।

  2. बदमाश खेल कोच पर जानलेवा हमला करने वाले थे।

  3. दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, कैथल। खेल कोच पर रंजिशन जानलेवा हमला करने की योजना बना रहे दो बदमाशों को कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। रविवार अलसुबह पूंडरी-नैना रोड पर एंटी एक्सटॉर्शन सेल की टीम और आरोपितों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान गांव करोड़ा निवासी टिंकू और अभिषेक के रूप में हुई है।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि शनिवार रात एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम कुमार की अगुवाई में एएसआई राममेहर, एएसआई अनिल कुमार, एचसी देवेंद्र व सिपाही सुखविंद्र की टीम पूंडरी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक बाइक पर पूंडरी क्षेत्र में किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

WhatsApp Image 2026-11-22 at 7.00.27 AM

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पूंडरी-नैना रोड पर कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस टीम का आरोपितों से आमना-सामना हो गया और मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने दोनों को काबू कर तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया।

खेल कोच पर हमले की बना रखी थी योजना

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव भाना स्थित खेल नर्सरी में तैनात एक बॉक्सिंग कोच का कुछ दिन पहले गांव करोड़ा के व्यक्तियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने रविवार सुबह गांव भाना की खेल नर्सरी में पहुंचकर कोच पर जानलेवा हमला करने की योजना बनाई थी। कैथल पुलिस की सतर्कता और समय रहते की गई कार्रवाई से संभावित वारदात को टाल दिया गया।

आपराधिक मामलों में पहले भी रहे हैं संलिप्त

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। आरोपित टिंकू के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित रोहतक, गुरुग्राम व कैथल आदि जिलों में करीब 7-8 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अभिषेक के खिलाफ भी करीब 3-4 मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के कैथल में टली बड़ी गैंगवार, बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने जा रहे 5 युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।