विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के कैथल में टली बड़ी गैंगवार, बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने जा रहे 5 युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:32 PM (IST)

कैथल में सीआईए कलायत ने समय रहते कार्रवाई करते हुए गैंगवार की योजना बना रहे पांच युवकों को हथियारों सहित ...और पढ़ें

कैथल सीआईए गिरफ्तार आरोपियों के साथ (जागरण फोटो)

कैथल सीआईए गिरफ्तार आरोपियों के साथ (जागरण फोटो)

HighLights

  1. सीआईए कलायत ने पांच युवकों को हथियारों सहित पकड़ा

  2. आरोपी करनाल के बीरू हत्याकांड का बदला लेना चाहते थे

  3. एक देसी कट्टा, तलवार, चाकू और मोबाइल बरामद हुए

जागरण संवाददाता, कैथल। अपराध शाखा (सीआइए) कलायत ने समय रहते कार्रवाई करते हुए गैंगवार की योजना बना रहे पांच युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक तलवार, एक लकड़ी का डंडा, चार मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित करनाल में हुए बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने के इरादे से विरोधी पक्ष के साथ हिंसक झड़प की योजना बना रहे थे। आरोपितों की पहचान गांव क्योड़क निवासी सागर, राजनगर टोहाना निवासी नसीब, जांडली कलां निवासी अमरजीत उर्फ अभिषेक, बुवान निवासी दर्शन और राजनगर टोहाना फतेहाबाद निवासी अजय के विरुद्ध केस दर्ज किया है।


डीएसपी कलायत रोहताश ने बताया कि 16 नवंबर की रात सीआइए कलायत प्रभारी एएसआइ मनीष के नेतृत्व में पीएसआइ सौरभ की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक हथियारों के साथ तितरम चौक के आसपास घूम रहे हैं।

सीआइए नेकी नाकाबंदी

आरोपित सोशल मीडिया के माध्यम से विरोधी पक्ष को चुनौती देते हुए संभावित झड़प के लिए स्थान और समय भी निर्धारित कर चुके थे। आरोपितों ने एक पोस्टर शेयर किया हुआ था जिस पर 17 नवंबर शाम चार बजे तितरम मोड़ पर आने का समय दिया हुआ था। सीआइए ने तितरम-सारण रोड पर नाकाबंदी की।

इसी दौरान सामने से दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पांच युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपितों ने मोटरसाइकिल वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने पांचों को मौके पर ही काबू कर लिया।

सागर से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, नसीब व अमरजीत से एक-एक चाकू, अजय से एक तलवार और दर्शन से एक लकड़ी का डंडा बरामद हुआ। आरोपितों से दो मोटरसाइकिल और चार फोन भी बरामद किए गए हैं। एक मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी और उसके इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित सागर ने उसे चंडीगढ़ से चोरी करना बताया।

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने की बना रहे थे योजना

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने करनाल में हुए बीरू वाल्मीकि हत्याकांड का बदला लेने के लिए विरोधी पक्ष के साथ गैंगवार करने की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। आरोपितों के विरुद्ध तितरम थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित सागर पर तीन दिन पहले भी सोशल मीडिया पर हथियार के फोटो डालने पर केस दर्ज किया गया था। बता दें कि बीरू हत्याकांड में विदेश में रह रहे शूटर समाना का नाम आया था। अब इन दोनों गुटों के बीच सोशल मीडिया पर जंग चल रही थी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।