विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में बारीकी धान के भाव में तेजी, पिछले साल के मुकाबले एक हजार से 1800 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा रेट

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:34 PM (IST)

हरियाणा की अनाज मंडियों में बारीकी धान के भाव पिछले साल से काफी अधिक हैं। पिछले साल बारीकी धान के भाव 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल थे, लेकिन इस बार 5000 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।

बारीकी धान के भाव अच्छे मिलने से किसानों को फायदा हो रहा। (एआई जनरेटेड इमेज)

बारीकी धान के भाव अच्छे मिलने से किसानों को फायदा हो रहा। (एआई जनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. मुच्छल व 1718 किस्म के भाव 5300 से 5400 रुपये।

  2. किसानों को प्रति एकड़ 1 लाख से 1.20 लाख आय।

  3. मंडियों में आवक बढ़ी, दूसरे जिलों से पहुंच रहे खरीदार।

जागरण संवाददाता, कैथल। हरियाणा की अनाज मंडियों में इन दिनों बारीकी धान की आवक हो रही है। मंडियों में 1121, मुच्छल, 1718 व बासमती के भाव पिछले साल की अपेक्षा काफी तेज है। इससे किसानों के चेहरे पर रौनक नजर आ रही है।

पिछले साल बारीकी धान के भाव 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल थे, लेकिन इस बार 5000 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। बारीकी धान के भाव अच्छे मिलने से किसानों को फायदा हो रहा है।

भाव के साथ-साथ इस बार उत्पादन भी अच्छा हो रहा है, जिससे किसानों को प्रति एकड़ एक लाख से लेकर एक लाख 20 हजार रुपये तक की आमदनी हो रही है। कैथल की नई अनाज मंडी के साथ-साथ अतिरिक्त अनाज मंडी, गुहला-चीका, कलायत, ढांड, सीवन, पूंडरी व राजौंद अनाज मंडी में आवक हो रही है।

मंडियों में इस तरह से मिल रहे बारीकी धान के भाव

धान की किस्म मंडी में भाव (रुपये प्रति क्विंटल)
1509 4,400 से 4,500 रुपये
1718 5,300 से 5,400 रुपये
1121 5,400 से 5,500 रुपये
मुच्छल 5,200 से 5,300 रुपये*
बासमती 5,500 से 5,600 रुपये

मंडियों में लगे फूस के ढेर बने परेशान

मंडियों में इन दिनों फूस के ढेर लगे हुए हैं। इससे किसान, मजदूर व आढ़ती परेशान है। आढ़तियों ने बताया कि मंडियों में धान सीजन में फूस का उठान देरी से किया जा रहा है।

इससे कारण मंडी के साथ-साथ आसपास की काॅलोनियों में रहने वाले लोग परेशान हैं। हवा चलने पर फूस उड़ने से लोगों की आंखें भी प्रभावित हो रही है। आढ़ती, किसान व मजदूरों की मांग है कि जल्द से जल्द इसका उठान किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के किसानों को पराली करेगी मालामाल, धान के अवशेषों से बनेगी जैविक खाद और बायो CNG

मंडियों में बारीकी धान की आवक

मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि मंडियों में बारीकी धान की आवक हो रही है। उठान भी ठीक चल रहा है। किसान, आढ़ती व मजदूरों के लिए पेयजल, शौचालय व बिजली की सुविधा दी जा रही है। फूस का उठान को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।