Move to Jagran APP

हरियाणा के खिलाड़ी टोक्यो ओलिपिक में लाएंगे ज्यादा से ज्यादा पदक : उपायुक्त

दैनिक जागरण की तरफ से टोक्यो ओलिपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों की जीत की कामना को लेकर अभियान चलाया हुआ है। देश को जिताएगा हरियाणा अभियान के तहत जिला सचिवालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मुहिम में रोहतक के एलपीएस बोसार्ड प्राइवेट लिमिटेड दैनिक जागरण के सहयोगी बने हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 07:00 AM (IST)
हरियाणा के खिलाड़ी टोक्यो ओलिपिक में लाएंगे ज्यादा से ज्यादा पदक : उपायुक्त

जागरण संवाददाता, कैथल : दैनिक जागरण की तरफ से टोक्यो ओलिपिक में भाग ले रहे खिलाड़ियों की जीत की कामना को लेकर अभियान चलाया हुआ है। देश को जिताएगा हरियाणा अभियान के तहत जिला सचिवालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मुहिम में रोहतक के एलपीएस बोसार्ड प्राइवेट लिमिटेड दैनिक जागरण के सहयोगी बने हैं। मंगलवार को इस अभियान की शुरुआत डीसी प्रदीप दहिया में बैनर पर हस्ताक्षर करके की। अभियान से जुड़कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और सचिवालय में आए लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए। इनके अलावा एसडीएम डा. संजय कुमार और तहसीलदार सुदेश मेहरा ने भी हस्ताक्षर किए। इससे पहले भी तिरंगे के साथ फोटो और घरों में तिरंगा फहराने का अभियान चलाया गया था। डीसी ने कहा कि दैनिक जागरण की मुहिम सराहनीय है। समय-समय पर दैनिक जागरण ऐसे अभियान चलाता रहता है। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा तभी वे देश के लिए मेडल लेकर आएंगे। ओलिपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का हमेशा ही बेहतर प्रदर्शन रहता है। कुश्ती और हाकी में इस बार देश को पदक की उम्मीद है। एसडीएम डा. संजय कुमार ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल जरूरी हैं। हरियाणा की पहचान खेलों से ही ज्यादा होती है। यहां का खान-पान पौष्टिक होता है और यही कारण है कि हरियाणा के खिलाड़ी विदेशों के खिलाड़ियों पर भी भारी पड़ते हैं। उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा के खिलाड़ी मेडल लाकर देश का नाम रोशन करने का काम करेंगे।

सरकार दे रही बेहतर सुविधाएं

तहसीलदार सुदेश मेहरा ने कहा कि सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। खेलों में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को नकद इनाम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां भी दी जा रही हैं। दैनिक जागरण का अभियान सराहनीय है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी बहुत महत्व होता है। इस बार टोक्यो ओलिपिक में हरियाणा के सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं। ऐसे में हरियाणा के खिलाड़ी ओलिपिक में मेडल लेकर आएंगे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.