श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति 26 नवंबर से निकालेगी प्रभात फेरी
जागरण संवाददाता, कैथल : श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की बैठक ढाड रोड पर रामकृष्ण अरोड़ा के निवास स्थान
जागरण संवाददाता, कैथल : श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की बैठक ढाड रोड पर रामकृष्ण अरोड़ा के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान संजय गर्ग ने की। बैठक में गीता जयंती पर्व मनाने बारे विचार विमर्श व तैयारी की समीक्षा की गई। महासचिव सुषम कपूर ने बताया कि कैथल में 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रभात फेरिया निकाली जाएंगी। 2 दिसंबर को गीता जयंती के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा बड़ा कटेहड़ा, लाल पौ, सर्राफा बाजार, तलाई बाजार, तहसील रोड होते हुए गीता भवन मंदिर में आकर सम्पन्न होगी। यहा पर संकीर्तन के बाद भंडारा भी लगाया जाएगा।
सुषम ने बताया कि 3 को विश्व विकलाग दिवस के उपलक्ष्य में विकलाग आश्रम में जाकर श्री गीता पाठ एवं प्रसाद वितरित किया जाएगा। 4 को पर्यावरण शुद्धि-प्रदूषण मुक्ति एवं पर्यावरण संतुलन के रूप में मनाया जाएगा। 5 को गोशाला में सेवा समिति के सदस्य जाकर स्वच्छता अभियान, गो पूजन करेगे। 6 को बाल संस्कार के रूप में मनाएंगे, जिसमें स्कूलों में जाकर बचपन और यौवन अवस्था के बारे में बच्चों को बताया जाएगा। 7 को दिल्ली लाल किला पर गीता जयंती के 5151 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित श्री गीता जंयती महापर्व में शामिल होने के लिए कैथल से 6 बसों में श्रद्धालु रवाना होंगे। इस अवसर पर सुजीत कपूर, डॉ. अश्वनी खुराना, सुभाष गोघ, सतीश राजपाल, अधिवक्ता दिनेश पाठक, सुनील खुराना, डॉ. अजय भंजाना मौजूद थे।