विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दुष्कर्मियों का स्वागत फूल मालाओं से, कितना शर्मनाक'; विनेश फोगाट ने अंकिता भंडारी मामले में राष्ट्रपति के नाम की पोस्ट

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:31 AM (IST)

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को टैग करते हुए महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए ...और पढ़ें

जुलाना से विधायक है विनेश फोगाट (फाइल फोटो)

जुलाना से विधायक है विनेश फोगाट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विनेश फोगाट ने महिला सुरक्षा, न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए

  2. अंकिता भंडारी मामले में राष्ट्रपति से जवाब मांगा

  3. दुष्कर्मियों को संरक्षण मिलने पर विनेश फोगाट ने आपत्ति जताई

जागरण संवाददाता, जींद। जुलाना से कांग्रेस विधायक एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट ने महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। वीरवार को एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पोस्ट कर लिखा, कितनी शर्म की बात है कि इस देश में एक बेटी के मां-बाप को इंसाफ के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, जबकि उनकी बेटी अब इस दुनिया में ही नहीं है। जरा सोचिये, उन मां-बाप पर क्या बीतती होगी, लेकिन सत्ता के गलियारों में बैठे हुक्मरानों को उनकी पीड़ा कहां महसूस होती है।

इस देश में दुष्कर्मियों का फूल-मालाओं से स्वागत होता है। संस्थाओं पर कब्जे करवाए जाते हैं, रसूख और बड़े-बड़े पदों की आड़ में उन्हें संरक्षण मिलता है। जो परिवार अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगता है, उसे वर्षों तक संघर्ष करना पड़ता है। आखिर कब तक बेटियों के परिवार इंसाफ के लिए लड़ते रहेंगे और सत्ता में बैठे लोग जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते रहेंगे।

राष्ट्रपति जी, आप तो खुद एक महिला हैं। कभी दिल पे हाथ रखकर पूछना खुद से, इस देश की बेटियों की सुरक्षा के लिए आपने अभी तक क्या किया। पोस्ट के साथ विनेश ने अंकिता के माता-पिता के न्यूज चैनल पर प्रसारित वीडियो को रीट्वीट भी किया है, जिसमें विनेश उसके परिवार के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।

पूछा- राष्ट्रपति जी आप खुद महिला, आपने बेटियों के लिए क्या किया

चार साल पहले मिला था अंकिता भंडारी का शव 19 वर्षीय अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी, जो ऋषिकेश के पास एक रिसार्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18 सितंबर 2022 को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। छह दिन बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ था।

इस मामले में अंकिता के माता-पिता ने एक बड़े नेता की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच पर सवाल उठाए थे। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पिछले दिनों धरने पर बैठे थे। प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस दौरान उनसे मिले थे।

चार साल पहले मिला था अंकिता भंडारी का शव

19 वर्षीय अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थी, जो ऋषिकेश के पास एक रिसार्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18 सितंबर 2022 को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। छह दिन बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ था। इस मामले में अंकिता के माता-पिता ने एक बड़े नेता की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच पर सवाल उठाए थे। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पिछले दिनों धरने पर बैठे थे। प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस दौरान उनसे मिले थे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 40+ उम्र की अविवाहित शिक्षिकाओं को तबादला नीति में मिलेंगे 10 एक्स्ट्रा अंक, HC में बोली सरकार

यह भी पढ़ें- स्वीडन से CM नायब ने किया पानीपत DC को फोन, मंडी में बारिश से भीगे धान का लिया संज्ञान; अधिकारियों पर होगी कार्रवाई