विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में 40+ उम्र की अविवाहित शिक्षिकाओं को तबादला नीति में मिलेंगे 10 एक्स्ट्रा अंक, HC में बोली सरकार

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:03 AM (IST)

हरियाणा सरकार ने 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित शिक्षिकाओं को तबादला नीति में 10 अतिरिक्त अंक देने का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 40 वर्ष से अधिक अविवाहित शिक्षिकाओं को लाभ

  2. तबादला नीति में 10 अतिरिक्त अंक मिलेंगे

  3. हाईकोर्ट में चुनौती के बाद सरकार का फैसला

दयानंद शर्मा, चंडीगढ़। हरियाणा में 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित शिक्षिकाओं के लिए अच्छी खबर आई है। जी हां, हरियाणा में अनमैरिड टीचरों को अब तबादले में 10 अतिरिक्त अंकों का लाभ मिलेगा।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में शिक्षक तबादला नीति-2026 को चुनौती दिए जाने के बाद राज्य सरकार ने यह राहत देने का निर्णय लिया है।

40 की उम्र से अधिक शिक्षिकाओं को मिलेगा लाभ

सरकार ने अदालत को बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित शिक्षिकाओं को विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग रह रही महिला शिक्षिकाओं की तरह यह लाभ दिया जाएगा।

इसके लिए तबादला नीति में संशोधन किया जाएगा, ताकि पात्र शिक्षिकाओं को इसकी जानकारी मिल सके और वे लाभ के लिए दावा कर सकें।

सूर्या मौदिगल ने की थी याचिका दायर

हरियाणा की पीजीटी शिक्षिका सूर्या मौदगिल सहित अन्य शिक्षकों ने शिक्षक तबादला नीति-2026 को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी मुख्य आपत्ति यह थी कि 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित शिक्षिकाओं को तबादले के लिए 10 अतिरिक्त अंक देने का प्रविधान नहीं किया गया, जबकि विधवा, तलाकशुदा, न्यायिक रूप से अलग रह रही महिलाओं और एकल अभिभावकों को यह लाभ दिया जा रहा है।

याचिकाकर्ताओं ने नीति में इस अंतर को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि अविवाहित शिक्षिकाओं को केवल इस आधार पर लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए कि समान सुविधा अविवाहित पुरुष शिक्षकों को नहीं दी गई है।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि सरकार ने 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित शिक्षिकाओं को भी अतिरिक्त अंकों का लाभ देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हरकत में हरियाणा सरकार, पक्के हुए कर्मचारियों की मांगी जानकारी; 15 दिन में देना होगा विवरण