विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 कोच और 2600 से अधिक यात्री... एक-दो नहीं, कई लग्जरी सुविधाओं से लैस है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

Published: Thu, 16 Jul 2026 04:44 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को जींद-सोनीपत ट्रैक पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन 10 ...और पढ़ें

लग्जरी सुविधाओं से लैस है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन।

लग्जरी सुविधाओं से लैस है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन।

HighLights

  1. 17 जुलाई को जींद-सोनीपत ट्रैक पर हरी झंडी।

  2. 10 कोच, 2638 यात्री क्षमता, शून्य कार्बन उत्सर्जन।

  3. आधुनिक सुविधाओं से लैस, 140 किमी/घंटा की गति।

डिजिटल डेस्क, जींद। हरियाणा के लिए 17 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पीएम मोदी इस दिन जींद-सोनीपत रेलवे ट्रैक पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के बाद लोग ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।

इस ट्रेन के अंदर की तस्वीर भी सामने आई है। इसके लग्जरी लुक रेल यात्रियों को आकर्षित कर रह है। वहीं, इसकी खासियत पर भी चर्चा होने लगी है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की एक दो नहीं, बल्कि कई खासियतें हैं।

डीजल की बजाय हाइड्रोजन से बिजली उत्पादन

दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच हैं, एक बार में 2638 यात्री सफर कर सकते हैं। 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से रफ्तार भरेगी। 1200 किलोवाट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम है। डीजल की बजाय हाइड्रोजन से बिजली का उत्पादन होगा। कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य है।

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में आरामदायक सीटें, पंखे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, खड़े यात्रियों के लिए हैंडग्रिप और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यह भी पढ़ें- शानदार लुक, लग्जरी सीटें और चार्जिंग सॉकेट... अंदर से कैसी दिखती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? तस्वीरें आईं सामने

  • 10 कोच, 2,638 यात्रियों की क्षमता।
  • 1200 किलोवाट का हाइड्रोजन फ्यूल सेल सिस्टम।
  • 110-140 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति।
  • डीजल की बजाय हाइड्रोजन से बिजली उत्पादन, कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य।
  • आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस

हरियाणा के लिए गौरव की बात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक, स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा की धरती से होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

यह परियोजना विकसित भारत, हरित ऊर्जा और अत्याधुनिक तकनीक आधारित परिवहन व्यवस्था के संकल्प को नई मजबूती देगी तथा हरियाणा को भविष्य की रेल तकनीक का प्रवेश द्वार बनाएगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के बाद अब इन मार्गों पर चलेंगी 35 हाइड्रोजन ट्रेनें, चेक करें रूट