विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शानदार लुक, लग्जरी सीटें और चार्जिंग सॉकेट... अंदर से कैसी दिखती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? तस्वीरें आईं सामने

Published: Wed, 15 Jul 2026 05:36 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2026 06:07 PM (IST)

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई को जींद-सोनीपत ट्रैक पर रफ्तार भरेगी, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ट्रेन ...और पढ़ें

हाइड्रोजन ट्रेन के अंदर की तस्वीर आई सामने। फोटो जागरण

हाइड्रोजन ट्रेन के अंदर की तस्वीर आई सामने। फोटो जागरण

HighLights

  1. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई को होगी लॉन्च।

  2. प्रधानमंत्री मोदी जींद से दिखाएंगे हरी झंडी।

  3. शानदार इंटीरियर, लग्जरी सीटें और चार्जिंग सॉकेट।

डिजिटल डेस्क, जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 17 जुलाई दिन शुक्रवार से रफ्तार भरेगी।। जींद-सोनीपत ट्रैक पर ट्रेन दौड़ लगाएगी। हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरी झंडी दिखाएंगे।

hydrogen train 4

जींद पहंचे एडीआरएम संजीव कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, एसपीजी ने रेलवे जंक्शन और सीआरएसयू में हेलीपैड का निरीक्षण किया। पीएम मोदी के आगमन से पहले सीएम नायब सैनी ने सभी तैयारियों का जायजा लिया।

hydrogen train 2

इसके साथ ही ट्रेन का अंदर का लुक भी सामने आया है। लोग इसके अंदर के लुक को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। रफ्तार भरने से पहले ट्रेन का ट्रायल पूरा हो गया है। ट्रेन शकूरबस्ती से जांच के बाद जींद पहुंच गई है। ट्रेन को उद्घाटन से पहले फूलों से भव्य तरीके से सजाया जाएगा।

hydrogen train 3

हाइड्रोजन ट्रेन के साथ पीएम मोदी जींद और नरवाना में नवनिर्मित अमृत भारत स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रदेशभर की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

hydrogen train

उद्घाटन के बाद हाइड्रोजन ट्रेन में जींद से सोनीपत जाने के लिए 50 स्कूली विद्यार्थियों को चयन करने के लिए कहा गया है।