विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जींद में पिस्तौल की सफाई कर रहा था सेना का जवान, अचानक चल गई गोली; पत्नी लहूलुहान

Published: Thu, 01 May 2025 02:42 PM (IST)

जींद जिले (Jind News) के जैजैवंती गांव में पिस्तौल की सफाई करते समय अचानक गोली चलने से एक महिला घायल ...और पढ़ें

जींद में पिस्तौल की सफाई करने के दौरान चली गोली, पत्नी हुई घायल।
जींद में पिस्तौल की सफाई करने के दौरान चली गोली, पत्नी हुई घायल।

HighLights

  1. पिस्तौल सफाई के दौरान हादसा
  2. पत्नी के कंधे में लगी गोली
  3. पति के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, जींद। हरियाणा (Haryana News) के जींद जिले के गांव जैजैवंती में पिस्तौल की सफाई करने के दौरान चली गोली पत्नी के कंधे में लगने के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ लापरवाही व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, गोली 14 अप्रैल को लगी, लेकिन महिला ने अब पुलिस ने बयान दिए हैं।

14 अप्रैल को लगी थी गोली

गांव जैजैवंती निवासी ममता ने जुलाना थाना पुलिस को बयान दिए कि उसके पति सुंदर सिंह सेना में कार्यरत है और फिलहाल छुट्टी पर आए हुए थे। 14 अप्रैल को उसका पति सुंदर सिंह अपनी लाइसेंसी पिस्तौल की सफाई कर रहे थे और वह उनके पास ही बैठक काम कर रही थी।

यह भी पढ़ें- यमुनानगर में तौफिक ने 17 वर्षीय छात्रा से किया रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी लगा आरोप; पुलिस ने दबोचा

इसी दौरान पिस्तौल से अचानक ही गोली चल गई और उसके कंधे में जा लगी। गोली लगते ही उसके पति ने नागरिक अस्पताल जींद में दाखिल करवाया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोग उसको निजी अस्पताल में दाखिल करवाया दिया।

पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया केस

इस दौरान बयान देने की हालात में नहीं थी। अब उसको अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बयान दिए हैं। उसने कहा गोली इत्तफाकिया चली है और इसमें उसके पति सुंदर सिंह की कोई गलती नहीं है। पुलिस ने पिस्तौल के रखरखाव में लापरवाही करने व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- अंबाला में गिरी घर की छत, मलबे में दबने से पति-पत्नी और बेटे की मौत; खिलौने और गुब्बारे बेचने का करते थे काम