विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहादुरगढ़ में 34 देशों की सुंदरियों ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 12:28 PM (IST)Updated: Thu, 20 Apr 2017 05:31 PM (IST)

मिस इडिया के साथ मिस जापान, मिस यूएसए, मिस मलेशिया, मिस साऊथ अफ्रीका, मिस श्रीलंका सहित 34 देशों की टॉप सुपर म\डल ने झज्जर में जागरूकता अभियान चलाया।

बहादुरगढ़ में 34 देशों की सुंदरियों ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
बहादुरगढ़ में 34 देशों की सुंदरियों ने दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

जेएनएन, बहादुरगढ़ [झज्जर]। यहां वीरवार सुबह 34 देशों की सुंदरियों ने मार्च कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई का संदेश दिया। अलग-अलग देशों की सुंदरियों के हाथों में स्वच्छता का संदेश लिखी तख्तियां थीं। इसके बाद सेक्टर-6 सामुदायिक केंद्र परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने किया। कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे खुले में शौच मुक्त अभियान (ओडीएफ प्लस) के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के मिस इंडिया के साथ मिस जापान, मिस यूएसए, मिस मलेशिया, मिस साऊथ अफ्रीका, मिस श्रीलंका सहित 34 देशों की टॉप सुपरमाडल पहुंची।

जागरूकता अभियान चलातीं विश्व सुंदरियां।

कार्यशाला में बहादुरगढ़ खंड के सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, आंगनबांड़ी व आशा वर्कर के साथ-साथ नगर पार्षद तथा स्वच्छ भारत मिशन में कार्यरत सक्षम युवा भागीदार ले रहे हैं।

देखें तस्वीरें: विश्व सुंदरियों ने हरियाणा में दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त करने के बाद इसे स्थाई मूर्त रूप देते हुए ग्रामीण क्षेत्र में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को सुनिश्चित करना है। साथ ही झिलमिल झज्जार की दिशा में शहरी क्षेत्र को भी खुले में शौच मुक्त का आगाज भी इसके माध्यम से किया गया। 

यह भी पढ़ें: ट्वीट पर बवाल : सोनू निगम के खिलाफ पानीपत कोर्ट में आपराधिक याचिका दायर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।