Move to Jagran APP

लोक कल्याण की हर नीति को अंतिम पात्र व्यक्ति तक पंहुचाएं त्रिदेव : धनखड़

भाजपा की विचारधारा में राजनीति नहीं राष्ट्र व लोकहित प्राथमिकता - प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने हसनपुर में विधानसभा की त्रिदेव कार्यशाला को किया संबोधित

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 07:50 PM (IST)
लोक कल्याण की हर नीति को अंतिम पात्र व्यक्ति तक पंहुचाएं त्रिदेव : धनखड़

जागरण संवाददाता, झज्जर : भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा में राजनीति नहीं राष्ट्र और लोक हित प्राथमिकता है। सेवा और समर्पण की इस विचारधारा को आधार मानते हुए पार्टी कार्यकर्ता अंतोदय की भावना से मोदी-मनोहर सरकार की लोक हितैषी नीतियों का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। मोदी व मनोहर सरकार ने समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए बहुत सी लोक हितैषी योजनाएं बनाकर लागू की हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने हसनपुर में बादली विधान सभा

loksabha election banner

क्षेत्र की त्रिदेव कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किए।

बॉक्स : धनखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब माताओं- बहिनों के घर में उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस पंहुचाई। प्रधानमंत्री जन आरोग्य- आयुष्मान भारत योजना गरीब व्यक्ति को भी आधुनिक चिकित्सा सुविधा फ्री में उपलब्ध करा रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी हैल्थ केयर योजना है। कोरोना संक्रमण काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मुख्य विचारधारा सेवा और समर्पण का उल्लेखनीय परिचय देते हुए मरीजों तक ईलाज, भोजन, दवाईयां, आक्सीजन आदि पंहुचाई। कोविड के दौर में भारत की योजनाबद्ध सुव्यवस्था का दुनिया भर ने लोहा माना है। मोदी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत वर्ष का मान-सम्मान दुनियाभर में बढ़ा है। सेनाएं आधुनिक हथियारों से सुसज्जित की जा रही हैं। इस तरह से बनेगा त्रिदेव :

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बीएलओ यानि त्रिदेव। त्रिदेव का सीधे आमजन से जुड़ाव रहता है। भाजपा ने त्रिदेव व्यवस्था लोकहित में बनाई गई है ताकि समाज के अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति की पहचान कर सरकार की लोक हितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। यह त्रिदेव की जिम्मेदारी तय की जा रही है कि उनके बूथ पर सभी पात्र लोगों

को सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक हितैषी नीतियों का लाभ मिलें। पार्टी की सेवा और समर्पण की विचारधारा को सभी तक सेवाओं के साथ पंहुचाएं। प्रदेश संगठन मंत्री रविद्र राजू ने त्रिदेव कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए देश व समाज की सेवा पहले व पार्टी बाद में। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ जी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए त्रिदेव का सेवा का दायरा बढ़ाया है। हमारे त्रिदेव में यह क्षमता है कि वे अपने-अपने बूथों पर प्रत्येक जरूरतमंद पात्र व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा भाव से जुड़ते हुए उनके कार्य करेंगे। यह देश व समाज हित में है। कार्यशाला में विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक नरेश कौशिक,जिला प्रभारी महेश चौहान, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, डा राकेश कुमार,आनंद सागर, जिला महामंत्री और बादली विधान सभा क्षेत्र के तीनों मंडल

अध्यक्षों सहित सभी बूथों से त्रिदेव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.