Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री जी सत्ता में आने के बाद कुछ दिखता नहीं : बीरेंद्र सिंह

हिसार के उकलाना में अायोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने सरेआम सीएम मनोहरलाल पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा, मुख्‍यमंत्री जी सत्‍ता में आने के बाद कुछ नहीं दिखता है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 09:08 PM (IST)
मुख्यमंत्री जी सत्ता में आने के बाद कुछ दिखता नहीं : बीरेंद्र सिंह

जेएनएन, हिसार। कनेक्ट टू पीपुल्स कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बीच जुबानी भिड़ंत हो गर्इ्। हिसार जिले के उकलाना में अायोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सीएम से मुखातिब होते हुए कहा, कार्यकर्ता भी कुछ चाहते हैं उनकी भी कुछ फिक्र करो। सत्ता में आने के बाद कुछ दिखाई नहीं देता। मुख्यमंत्री कहां चूकने वाले थे, वह बाेले, मेरी आंखें छोटी जरूर हैं, लेकिन तीखी बहुत हैं। जो सबकुछ देख रही हैं। वैसे आंखें तो आपकी भी तीखी हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच नोकझोंक, मनोहर बोले-मेरी आंखें छोटी जरूर हैं, लेकिन नजर तीखी है

कार्यक्रम के दौरान बीरेंद्र सिंह ने भाजपा के बड़े नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनको हिसार जिले के प्रभारी बनाए जाने को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है, लेकिन हम तो कई-कई राज्यों के प्रभारी रहे हैं और कई नेताओं को मुख्यमंत्री बनाया है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स भी मौजूद थे।

उकलाना में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मनोहरलाल और बीरेंद्र सिंह।

डीपी वत्स ने कहा, चौधरी साहब को हिसार जिले की कमान मिली है। पार्टी की तरफ से बीरेंद्र सिंह हिसार प्रभारी बनाए गए हैं। वह हिसार को संभाल लेंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर आप हिसार से जीत सकते हो तो राज्यसभा से इस्तीफा दे दो और लोकसभा चुनाव लड़कर देख लो। पता लग जाएगा हमारी जरूरत है या नहीं। यह सेना की लड़ाई नहीं बल्कि राजनीति की लड़ाई है, जो अलग तरीके से लड़ी जाती है। बीरेंद्र सिंह की बात पर मुख्यमंत्री और वत्स सिर्फ मुस्कराकर रह गए, बोले कुछ नहीं।

कांग्रेस-इनेलो पर दोनों बरसे

बीरेंद्र सिंह ने इनेलो पर तंज कसा कि 50 साल में जिनका पांच बार राज आया वे अब एसवाईएल की बात कर रहे हैं। उनमें लूट की भूख है, उसे मिटाना चाहते हैं। कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा, कहा- यात्रा की बात करने वाले आज किसानों की लड़ाई की बात कर रहे है, लेकिन उन्होंने किसानों की जमीन उद्योगपतियों को बेची। चौधरी की बात को मुख्यमंत्री ने कुछ ज्यादा ही तीखे अंदाज में आगे बढ़ाया। बोले- कांग्रेस बीबीसी का उद्योग है यानी भ्रष्टाचार बदली सीएलयू और इनेलो का पूरा नाम इंडियन नेशनल लुटेरा पार्टी है। जो सत्ता में आने के बाद लूटती भी है और कूटती भी है।

यह भी पढ़ें: सुब्रह्मणम स्‍वामी के अटपटे बोल- राहुल गांधी डोप टेस्‍ट में हाेंगे फेल, लेेते हैं कोकीन

--------

नरवाना में पौधगीरी

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने नरवाना के हरियल रेस्ट हाउस से पौधों से भरी दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियों को झंडी दिखाकर पौधगीरी अभियान की शुरुआत की। पौध लगाने वाले बच्चों को तीन साल तक हर छह महीने बाद पचास रुपये मिलेंगे।

-----------

फतेहाबाद में बिजली सस्ती करने की बात दोहराई

उकलाना के बाद सीएम फतेहाबाद में गांव सनियाना पहुंचे। वहांउमाकांत शर्मा के घर जलपान किया। मुख्यमंत्री भूना में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां के गांव फुलां स्थित आवास पर लोगों को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: जानें एेसा क्‍या हुआ कि युवक का शव का चिता से ले गई पुलिस

मुख्यमंत्री ने गांव लहरियां में हनुमान के निवास स्थान पर पहुंचे। गांव नन्हेड़ी में सरदारी लाल शर्मा के निवास पर, रतिया में कालू राम ओढ़ के निवास पर जलपान किया। मुख्यमंत्री ने गांव फुलां में भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां के निवास पर दोपहर का भोजन किया। इसके बाद गांव अहरवां में सरपंच नरसी के निवास पर जलपान कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा कार्यकर्ताओं व नागरिकों से मुलाकात की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.