Move to Jagran APP

हिसार की विवाहिता से बंधक बना गुजरात में दुष्कर्म, बच्चा छीनकर दूसरे को दिया

मायके जा रही विवाहिता को एक व्यक्ति ने नशीली चाय पिलाई और उसे गुजरात ले गया। वहां उसने व उसके साथी ने बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 09:02 PM (IST)
हिसार की विवाहिता से बंधक बना गुजरात में दुष्कर्म, बच्चा छीनकर दूसरे को दिया

जेएनएन, हिसार। जिले की एक विवाहिता अपने नौ माह के बच्चे के साथ झारखंड में मायके जा रही थी। इसी दौरान उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल्लू नामक आदमी मिला था। उसने उसे नशीली चाय पिला दी। उसे होश आया तो उसने खुद को गुजरात के कच्छ में पाया। वहां कल्लू और विनोद नामक आदमी ने उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया था। पुलिस ने कच्छ में छापा मारकर विवाहिता को छुड़ाया।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार विवाहिता 20 अप्रैल को अपने मायके जाने के लिए 9 महीने का बच्चा लेकर गई थी। महिला ने बताया कि कल्लू ने उससे दुष्कर्म किया। फिर कल्लू ने उसे व बच्चे को विनोद नामक व्यक्ति को सौंप दिया। इसके बाद विनोद ने उससे कई दिन तक दुष्कर्म किया।

इस बीच किसी तरह मौका पाकर महिला ने 2 जून को पति के पास फोन किया था। परिजनों ने 3 जून को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने फोन ट्रेस कर कच्छ पहुंचकर एक घर में छापा मारा और उसे हिसार ले आई। गुमशुदगी के केस में बंधक बनाने और दुष्कर्म की धारा जोड़ दी है। पुलिस ने विवाहिता को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं आरोपित अभी फरार हैं।

नशीला पदार्थ सुंघा नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

उधर, कैथल सदर थाना पुलिस क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दो आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए हैं।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि 14 जून को वह घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी। घर पर बेटी अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए कैथल शहर निवासी दो युवक घर में घुस गए। दोनों ने उसकी बेटी के मुंह पर रूमाल रखकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे उसकी बेटी बेहोश हो गई।

दोनों आरोपित उसे कार में डालकर शहर के खुराना रोड स्थित एक होटल में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद उसकी बेटी मुश्किल से घर पहुंची। आरोपितों ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस कारण पीड़िता पूरी तरह से डर गई। मां ने जब उससे पूछताछ की तो बेटी ने आपबीती सुनाई। दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर महिला थाना पुलिस में शिकायत दी।

छेड़छाड़ से आहत आठवीं की छात्र ने निगला जहर

वहीं, हिसार स्थित स्याहडवा रोड के एक गांव की आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने छेड़छाड़ से आहत होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन नाबालिग को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। उसका आइसीयू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पिता के बयान पर गांव के एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पिता ने बताया कि उनकी 12 साल की बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले डेढ़ माह से पड़ोस में रहने वाला एक युवक बेटी को घर से बाहर आते जाते परेशान कर रहा है। आरोप है कि वह बेटी से छेड़खानी करता है। इससे परेशान होकर बेटी कुछ दिनों के लिए अपने चाचा के घर चली गई थी। दोबारा घर आई तो युवक ने फिर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बेटी ने इस बारे में घरवालों को बताया। पता चलने पर युवक और उसके पिता को घर पर बुलाया, लेकिन वह अपना बेटा साथ नहीं लाया। इसी दौरान बेटी ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ निगल दिया।

यह भी पढ़ेंः युवती के हाथ-पैर बांधे, फिर शराब पिलाकर दो दिन तक करते रहे सामूहिक दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.