विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में आजादी से पहले मुस्लिम परिवार में हिंदू नाम रखने की परंपरा, शादी के कार्ड से चर्चा में आया मामला

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:15 AM (IST)

हिसार के सातरोड खास गांव में मुस्लिम परिवार पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की परंपरा निभा रहे हैं। सहारनपुर में ...और पढ़ें

हरियाणा में आजादी से पहले मुस्लिम परिवार में हिंदू नाम रखने की परंपरा। फोटो जागरण

हरियाणा में आजादी से पहले मुस्लिम परिवार में हिंदू नाम रखने की परंपरा। फोटो जागरण

HighLights

  1. हिसार के मुस्लिम परिवारों में हिंदू नाम रखने की परंपरा।

  2. यह परंपरा आजादी से भी पहले से चली आ रही है।

  3. गांव में हिंदू-मुस्लिम मिलकर मनाते हैं सभी त्योहार।

जागरण संवाददाता, हिसार। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मुस्लिम समुदाय की शादी के कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम सामने आने के बाद हरियाणा के हिसार और जींद जिले के क्षेत्रों की चर्चा शुरू हो गई है। इसी कड़ी में हिसार नगर निगम सीमा में आने वाला गांव सातरोड खास भी चर्चा में आया है। यहां रहने वाले मुस्लिम परिवार में पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की परंपरा चली आ रही है।

सहारनपुर में शादी के कार्ड को लेकर विवाद की जानकारी मिलने पर परिवार ने दुल्हन पक्ष को भी अपनी पारिवारिक परंपरा और पृष्ठभूमि के बारे में पूरी जानकारी दी। वीरवार को हिसार से बारात सहारनपुर के लिए रवाना हुई।

उत्तर प्रदेश में मामला चर्चा में आने के बाद दैनिक जागरण प्रतिनिधि ने सातरोड खास गांव पहुंचकर परिवार के सदस्यों से बातचीत की। परिवार के लोगों ने बताया कि उनके यहां हिंदू नाम रखने की परंपरा आजादी से भी पहले से चली आ रही है। परिवार के सदस्य भी सहारनपुर में विवाद की बात सामने आने के बाद गंभीर हुए और उन्होंने दुल्हन पक्ष के साथ पूरी जानकारी साझा की।

नाम रखने को लेकर कभी कोई बंदिश नहीं

परिवार के सदस्यों के अनुसार गांव में मुस्लिम समाज के केवल दो परिवार रहते हैं। ये परिवार आजादी से पहले से ही गांव में बसे हुए हैं। समय के साथ दोनों समुदायों के बीच आपसी मेलजोल और भाईचारा मजबूत हुआ है। गांव में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं। परिवार का कहना है कि नाम रखने को लेकर कभी कोई बंदिश नहीं रही। बच्चों के नाम परिवार की पसंद और परंपरा के अनुसार रखे जाते रहे हैं।

गांव के दो भाई वीरू और नजीर खान ने बताया कि उनकी दादी का नाम मामकौर और दादा का नाम रौनक था। उनकी मां का नाम माता मनहौरी देवी है। परिवार में कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखे जाते रहे हैं। मनहौरी देवी ने बताया कि उनकी बहन जन्नत के बेटे अनिल की शादी है।

परिवार में उनके दूसरे भाई-बहनों के नाम भी हिंदू परंपरा के अनुसार रखे गए हैं। गांवों में कभी किसी से इन नाम को लेकर विवाद नहीं हुई। गांवों के बड़े बुजुर्ग भी मानते है इन परिवारों की तरफ से कभी कोई दिक्कत नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- दूल्हा मुस्लिम, नाम हिंदू... दो बहनों के निकाह कार्ड पर मचा बवाल; मैरिज हॉल के मालिक को मिली धमकी, अब पुलिस देगी पहरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।