Move to Jagran APP

Haryana Weather: प्रदेश में 16 मई से चलेगी हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी

हरियाणा में मौसम के तापमान में वृद्धि की संभावनाएं हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने 16 मई से हीट वेव चलने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश में यलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित हैं। वहीं प्रदेश में सिरसा में सबसे ज्यादा तापमान है।

By Amit Dhawan Edited By: Deepak Saxena Tue, 14 May 2024 10:34 AM (IST)
Haryana Weather: प्रदेश में 16 मई से चलेगी हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी
हरियाणा में 16 मई से चलेगी हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही 16 मई से हीट वेव चलने की संभावना है। इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन के समय में धूप तेज होने पर तापमान आगे भी बढ़ने की उम्मीद है।

18 मई तक मौसम खुश्क और गर्म रहने की संभावना

मौसम में बदलाव के साथ ही तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हो रही हैं। गर्मी के अधिक होने के साथ ही आम आदमी परेशान हो रहा है। वह घर के अंदर रहने को मजबूर है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मई तक खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित हैं।

ये भी पढ़ें: Haryana News: 'कांग्रेस बापू-बेटा की पार्टी, इनके राज में खुलेआम...'; हुड्डा के गढ़ में पूर्व सीएम मनोहर ने भरी हुंकार

सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा

प्रदेश में सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा है। दिन का तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही भिवानी का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री तक पहुंचा। इसके अलावा नारनौल में 41.3 डिग्री तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान के बढ़ने की उम्मीद है। रात के तापमान में भी वृद्धि हुई और 27 डिग्री तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: Haryana News: 'जजपा का कोई भी विधायक', जींद में अजय चौटाला ने अपने एमएलए के लिए कह दी ये बात