Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Mausam: हरियाणा में होने वाली है झमाझम बारिश, तापमान में भी गिरावट की संभावना; पढ़ें वेदर अपडेट

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 07:56 AM (IST)

    Haryana Weather Update Today हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन आया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में आज से (26 फरवरी) से एक मार्च तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वीरवार (27 फरवरी) को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तापमान में भी गिरावट रहने की आशंका है।

    Hero Image
    हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम (File Photo)

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News हरियाणा में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इससे प्रदेश के उत्तर हरियाणा में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से एक मार्च तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं बादलवाई होने से हिसार के रात के तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1 मार्च तक बदला रहेगा मौसम

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कुछ जिलों में सुबह के समय धुंध छाई हुई थी। हवाएं चलने से दिन के तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। विज्ञानियों की मानें तो 26 फरवरी से एक मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।

    मौसम विज्ञानियों ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश में बादलवाई के साथ मध्यम गति से हवाएं चल सकती है।

    पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा आंशिक प्रभाव

    इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात से एक मार्च के दौरान हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

    दिन के तापमान में भी वृद्धि

    बादलवाई के चलते रात के तापमान में उछाल हुआ है। हिसार के तापमान में भी 1.4 डिग्री का उछाल आया है। सोमवार को 9.1 डिग्री रात का तापमान था और मंगलवार को यह 10.5 डिग्री तक पहुंच गया।

    प्रदेश में तापमान

    जिला न्यूनतम अधिकतम
    अंबाला 14.7 25.8
    भिवानी 11.6 26.2
    गुरुग्राम 11.9 25.3
    हिसार 10.5 26.6
    करनाल 10.5 24.6
    कुरुक्षेत्र 13.5 25.3
    पानीपत 11.1 25.7
    रोहतक 12.6 27.5

    सिरसा

    12 25.5

    कश्मीर में हुई बर्फबारी

    कश्मीर में मंगलवार को ऊंचे इलाकों में हिमपात हुआ, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई। जम्मू (Jammu Kashmir Weather) में भी पूरे दिन रुक-रुककर वर्षा होती रही। मौसम विभाग ने बुधवार से 28 फरवरी तक कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी या बारिश होने की संभावना जताई है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Mausam: हिमाचल में तीन दिन तक भारी बर्फबारी-बारिश की चेतावनी, हिमस्खलन की आशंका; पढ़ें मौसम का हाल

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम, 3 दिनों तक बर्फबारी के साथ झमाझम होगी बारिश; यातायात प्रभावित होने की चेतावनी