विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather Today: कोहरे की चादर में लिपटा प्रदेश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अर्ल्‍ट; न्‍यूनतम तापमान में आई गिरावट

Published: Mon, 25 Dec 2023 07:41 AM (IST)

हरियाणा में कड़ाके की ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कोहरे के कारण सड़कों पर 10 मीटर से ज्यादा दिखाई ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अर्ल्‍ट
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अर्ल्‍ट

HighLights

  1. आइएमडी की तरफ से आधे हरियाणा में ऑरेंज अर्ल्‍ट जारी किया है।
  2. राज्‍य में अधिकतम तापमान 23 और न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है।
  3. प्रदेश दो दिन से लगातार कोहरे की चादर में लिपटा हैं।

जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कोहरे के कारण सड़कों पर 10 मीटर से ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की तरफ से आधे हरियाणा में ऑरेंज अर्ल्‍ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। दूसरी तरफ तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं रहा। राज्‍य में अधिकतम तापमान 23 और न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है।

दो दिन से लगातार छा रहा कोहरा

राजस्थान के साथ लगते हिसार के बालसमंद क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है। यह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा हैं। हरियाणा में मौसम में परिवर्तन के साथ ही दो दिन से लगातार कोहरे की चादर में प्रदेश लिपटा हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, हरियाणा में सीजन का पहला घना कोहरा; अगले तीन दिन राहत नहीं

नेशनल हाइवे पर वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी हो रही हैं। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने के साथ ही दृष्टयता 10 मीटर हैं। मौसम विज्ञानिकों की तरफ से आने वाले चार दिन तक घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। इसमें उत्तर हरियाणा और पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों में ऑरेंज अर्ल्‍ट जारी कर घना कोहरा छा सकता हैं।

तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं

सुबह के समय कोहरा छा रहा है। साथ ही सुबह दस बजे के बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है। इसके चलते दिन के तापमान में ज्यादा उछाल नहीं है। रविवार को प्रदेश में दिन का तापमान 21 से 24 डिग्री के बीच रहा हैं। रात के तापमान में रविवार को ज्यादा अंतर नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, रात-दिन के तापमान में बढ़ा अंतर; एक सप्ताह परिवर्तनशील रहेगा मौसम